फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Market Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Market Closing Bell: शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद; सेंसेक्स 77 अंक टूटा, निफ्टी 24750 से नीचे आया

Mon, 02 Jun 2025 03:44 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 02 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुझान के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। रूस- यूक्रेन संघर्ष, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों के बाहर जाने से घरेलू बाजार में थोड़ा असर दिखा।

विज्ञापन
Market Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी और सेंकेक्स दोनों लाल निशान पर बंद हुए। जहां शुरुआती कारोबार में बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई हालांकि शाम को बाजार बंद होते-होते स्थिति थोड़ी संभली। सोमवार को जहां सेंसेक्स में 77 अंक की गिरावट दर्ज की गई वहीं, निफ्टी 34.10 अंक गिरकर बंद हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुझान के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। रूस- यूक्रेन संघर्ष, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और विदेशी निवेशकों के बाहर जाने से घरेलू बाजार में थोड़ा असर दिखा। पूरे दिन घरेलू बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत गिरकर 81,373.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 224.55 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 24,526.15 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 34.10 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,716.60 पर आ गया।
विज्ञापन


क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल? 
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा पिछड़े। दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इटरनल और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 विनिर्माण क्षेत्र में आई गिरावट 
इस बीच, सोमवार को जारी डेटा से पता चला कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि मई में तीन महीने के निचले स्तर पर आ गई। यह मुद्रास्फीति के दबाव, कमजोर मांग और भू-राजनीतिक स्थितियों में वृद्धि की कमी के वजह से हुई। एचएसबीसी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के अनुसार इंडेक्स अप्रैल में 58.2 से मई में 57.6 पर गिर गया। यह फरवरी के बाद से परिचालन स्थितियों में सबसे कमजोर सुधार को दर्शाता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था हुई मजबूत 
भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में अपेक्षा से अधिक तेज गति से बढ़ी, जिससे वर्ष में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करने में मदद मिली । इसका आकार बढ़कर 3.9 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया और वित्त वर्ष 26 में जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर संकल्प मजबूत हुआ।  जनवरी-मार्च में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी । सकल जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने 2 ट्रिलियन रुपये के आंकड़े से ऊपर रहा, जो मई में 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।


यूरोप के बाजारों में अब तक नहीं आई हरियाली 
एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुआ। चीन के बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजार मध्य सत्र के सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed