फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Market cap of 7 of top-10 valued firms erodes by Rs 1.54 lakh crore Reliance industries takes biggest hit

Share Market: टॉप-10 कंपनियों में से सात का मार्केट कैप 1.54 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को सबसे बड़ा झटका

Sun, 31 May 2026 01:06 PM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 31 May 2026 01:06 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह कमजोरी का असर देश की कई बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों के मार्केट कैप पर देखने को मिला। शीर्ष 10 कंपनियों में से अधिकांश के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे अधिक झटका लगा, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम जैसी कुछ कंपनियों ने बढ़त हासिल की।

विज्ञापन
Market cap of 7 of top-10 valued firms erodes by Rs 1.54 lakh crore Reliance industries takes biggest hit
शेयर बाजार - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच पिछले सप्ताह देश की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से सात की मार्केट कैप में 1.54 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। छुट्टियों के कारण छोटे रहे कारोबारी सप्ताह में बीएसई का सेंसेक्स 639.61 अंक यानी 0.84 प्रतिशत गिरा। वहीं एनएसई का निफ्टी-50 171.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत नीचे रहा।
विज्ञापन


शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट आई है। दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीव बीमा निगम के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


रिलायंस को लगा सबसे ज्यादा झटका
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 46,078.3 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 33,333.06 करोड़ रुपये घटकर 11,46,641.84 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 25,408.96 करोड़ रुपये घटकर 11,14,886.53 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 22,920.58 करोड़ रुपये घटकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 13,169.46 करोड़ रुपये घटकर 5,04,210.54 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 7,253.24 करोड़ रुपये घटकर 5,63,262.33 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,311.41 करोड़ रुपये घटकर 9,00,589.91 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों का बढ़ गया मार्केट कैप
वहीं, लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,836.64 करोड़ रुपये हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 13,753.62 करोड़ रुपये बढ़कर 8,89,831.54 करोड़ रुपये और एलआईसी का मार्केट कैप 6,040.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,20,484.06 करोड़ रुपये हो गया।


सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed