फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   man throat wounded after eating burger from burger king outlet in delhi

बर्गर खाने से जख्मी हो गया गला, पुलिस ने केस दर्ज कर मैनेजर को किया गिरफ्तार

Wed, 16 May 2018 12:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 May 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
man throat wounded after eating burger from burger king outlet in delhi

राजधानी दिल्ली के राजीव चौक स्टेशन पर एक व्यक्ति को बर्गर खाना उसकी जान के लिए आफत बन गया। मश्हूर अमेरिकी फास्ट फूड चेन बर्गर किंग के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर स्थित इस कंपनी के आउटलेट पर बर्गर खाने से एक शख्स के गले में फूड पाइप में जख्म हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे अदालत से बेल मिल गई।  

विज्ञापन

 



ऑर्डर किया था वेज चीज बर्गर
सोमवार को राकेश कुमार नाम के एक शख्स ने बर्गर किंग से चीज वेज बर्गर ऑर्डर किया था। खाने के दौरान कुमार ने महसूस किया कि इसमें कुछ सख्त चीज है। इसके बाद कुमार को मिचली आने लगी। पुलिस के अनुसार बर्गर में एक सॉस के प्लास्टिक पाउच का टुकड़ा था, जिससे कुमार की भोजन नली में घाव हो गया। पुलिस ने एक मामला दर्ज कर शिफ्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बाद मैनेजर को जमानत भी मिल गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित है हेडक्वार्टर
बर्गर किंग कंपनी 1954 में अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थापित की गई थी।  मैक्डॉन्ल्ड्स को टक्कर देने में ये कंपनी सबसे आगे है. दुनिया के 95 देशों में 13,667 आउटलेट्स के साथ ये कंपनी बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed