फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   M-commerce boost in Festival season 

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी में एम-कॉमर्स की हिस्सेदारी बढ़ी

Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
M-commerce boost in Festival season 
mobile
ऑनलाइन खरीदारी करने वाले खरीदार अब ई-कॉमर्स से एम-कॉमर्स (मोबाइल कॉमर्स) की ओर बढ़ रहे हैं। इस साल के त्योहारी मौसम में एम-कॉमर्स से खरीदारी करने वालों की संख्या में खासा इजाफा होने की संभावना है। पिछले साल दीपावली से पहले होने वाली ऑनलाइन खरीदारी में 40 फीसदी हिस्सेदारी एम-कॉमर्स की थी। जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मोबाइल कॉमर्स का कब्जा हो जाएगा। यह खुलासा एक सर्वे में किया गया है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, स्मार्टफोन और मोबाइल डाटा में तेजी से होने वाली बढ़ोतरी की वजह से किसी ब्रांड से संबंध जोड़ने का सबसे पहला तरीका स्मार्टफोन है। सर्वे में कहा गया है कि भारतीय ग्राहकों तक पहुंचने के लिए स्मार्टफोन सबसे बढ़िया साधन हो गया है। क्रिटियो की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल त्योहारी सीजन के दौरान रिटेल कंपनियों से ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में 40 फीसदी हिस्सेदारी मोबाइल फोन की थी। इससे साफ जाहिर है कि एम-कॉमर्स में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राहक नए ब्रांड की चीजों को उन वेबसाइट से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जहां उन्हें सही कीमत व छूट की पेशकश की जाती है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी बढ़ने की मुख्य वजह यह भी है कि एक बटन के क्लिक करने से खरीदारों को सैकड़ों ब्रांड के बारे में एक साथ जानकारी मिल जाती है। ऐसे में उन्हें अलग-अलग ब्रांड की साइट पर नहीं जाना पड़ता है और उनके समय के साथ उनके पैसे की भी बचत होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप की उपलब्धता के कारण भी एम-कॉमर्स में इजाफा हो रहा है। आने वाले समय में रिटेल कंपनियों को ऐप पर जाना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग उनके ब्रांड के बारे में जान सकें और उनके यहां से खरीदारी कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed