फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Loss incurred by AI AI Express and Alliance Air Rs 17032 in Apr 2020 to Dec 2021 period says Jyotiraditya Scindia

घाटा: एयरलाइन कंपनियों को 17032 करोड़ रुपये का नुकसान, ज्योतिरादित्य सिंधिया पेश किया लेखा-जोखा

Thu, 31 Mar 2022 03:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 31 Mar 2022 03:31 PM IST
सार

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 के बीच एयरलाइन कंपनियों को 17,032 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। इसमें निजीकरण वाले एयर इंडिया को 2020-21 में 9,373 करोड़ रुपये और 2021-22 (दिसंबर 2021 तक) में 6,927 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Loss incurred by AI AI Express and Alliance Air Rs 17032 in Apr 2020 to Dec 2021 period says Jyotiraditya Scindia
लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना काल में एयरलाइन कंपनियों को हुए नुकसान का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर को अप्रैल 2020 से दिसंबर 2021 के बीच कुल 17,032 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


एयर इंडिया को सबसे ज्यादा घाटा
केंद्रीय मंत्री ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि अब तक के निजीकरण वाले एयर इंडिया को 2020-21 में 9,373 करोड़ रुपये और 2021-22 (दिसंबर 2021 तक) में 6,927 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की बात कदें तो इस एयरलाइन कंपनी को 2020-21 में जहां 184 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था, तो वहीं 2021-22 में (दिसंबर 2021 तक) कुल 161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सिंधिया ने आगे बोलते हुए बताया कि इन दोनों के अलावा एलायंस एयर भी भारी नुकसान में रही है। इसे 2020-21 में 440 करोड़ रुपये और 2021-22 में (दिसंबर 2021 तक) 315 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। गौरतलब है कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को इस साल की शुरुआत में टाटा समूह ने अपने कब्जे में ले लिया था। बता दें कि टाटा की झोली में एयर इंडिया पूरे 69 साल बाद वापस आई है। 
विज्ञापन


वन हैंडबैग नियम का सर्कुलर जारी
एयरलाइन कंपनियों को हुए घाटे की जानकारी देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिविल एविएशन सिक्योरिटी ब्यूरो ने वन हैंडबैग नियम का सर्कुलर एयरलाइनों को जारी कर दिया है। इसका पालन भी किया जा रहा है। सवाल में पूछा गया था कि क्या यह सच है कि कोई भी एविशन कंपनी घरेलू उड़ानों में केबिन के भीतर वन हैंडबैग नियम का कार्यान्वयन नहीं कर रही है। अगर ऐसा है तो इसके क्या कारण है? इसके जवाब में सिंधिया ने कहा कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो ने वन हैंडबैग नियम लागू करने के लिए 24 फरवरी 2000 को सरकुलर जारी किया था। इसके अनुसार, किसी भी यात्री को विमान में साथ ले जाने के लिये एक बैग से अधिक ले जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed