फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   lockdown Installment Of PM Kisan Distributed To The Accounts Of 792 Crore Farmers 15841 Crore Rupees

लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने 7.92 करोड़ किसानों के खातों में डाले 15,841 करोड़ रुपये

Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Apr 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown Installment Of PM Kisan Distributed To The Accounts Of 792 Crore Farmers 15841 Crore Rupees
- फोटो : PTI

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की पहली किस्त के तहत चालू वित्त वर्ष के प्रारंभ में ही कुल 7.92 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 15,841 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर चुकी है। 

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय ने दी जानकारी
यह जानकारी कृषि मंत्रालय के एक बयान में दी गई। इस योजना के तहत उच्च आय वाले किसानों को छोड़ कर सभी किसानों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। 
विज्ञापन


महामारी के संकट को देखते हुए लिया गया फैसले
सरकार ने कोराना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त शुरू में ही वितरित करने का फैसला किया। कृषि मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कोरोना संकट के कारण 24 मार्च से लागू पाबंदियों के बीच किसान सम्मान निधि योजना से 7.92 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचाया गया है। उनके खातों में कुल 15,841 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च को किया था वादा 
राष्ट्रव्यापी रोक के बीच सरकार ने 27 मार्च को वादा किया था कि वह पीएम किसान की पहली किस्त के 2000-2000 रुपये इस योजना के पात्र 8.69 करोड़ किसानों को उनके खातों में नए वित्त वर्ष के पहले सप्ताह में ही डालेगी। 


14 अप्रैल तक है लॉकडाउन
कोरोना वायरस के तहत लोगों को घरों से निकलने से रोक दिया गया है। परिवहन सेवाएं बंद हैं। यह पाबंदी 21 दिन के लिए है। इसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी हो जाएगी। ओडिशा ने पाबंदी को इस माह के अंत तक बढ़ा दिया है तथा कई और राज्य भी इसी तरह के निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed