{"_id":"66f7368655ee3e284009f4f3","slug":"loans-may-become-cheaper-in-india-from-december-repo-rate-may-reduce-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीएस रिपोर्ट: दिसंबर से सस्ते हो सकते हैं कर्ज, ब्याज दरें घटने की उम्मीद; 0.75 फीसदी तक घट सकती है रेपो दर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
यूबीएस रिपोर्ट: दिसंबर से सस्ते हो सकते हैं कर्ज, ब्याज दरें घटने की उम्मीद; 0.75 फीसदी तक घट सकती है रेपो दर
Sat, 28 Sep 2024 04:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:19 AM IST
सार
यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई की दरें लगातार घट रही हैं। चालू वित्त वर्ष में यह भारतीय रिजर्व बैंक के 4.5 फीसदी के अनुमान से 0.30 फीसदी कम रह सकती है। अगस्त में यह 3.65 फीसदी रहा है। ऐसे में आरबीआई दरों में 0.75 फीसदी तक कटौती कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति नरम करने के बीच भारत में भी ब्याज दरें दिसंबर से कम हो सकती हैं। ऐसे में जनवरी तिमाही से सस्ते ब्याज दर पर कर्ज मिलना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
यूबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई की दरें लगातार घट रही हैं। चालू वित्त वर्ष में यह भारतीय रिजर्व बैंक के 4.5 फीसदी के अनुमान से 0.30 फीसदी कम रह सकती है। अगस्त में यह 3.65 फीसदी रहा है। ऐसे में आरबीआई दरों में 0.75 फीसदी तक कटौती कर सकता है।
विज्ञापन
9 बार से रेपो दर स्थिर
खाद्य महंगाई के जोखिम को देखते हुए आरबीआई ने पिछले 9 बार यानी फरवरी, 2023 से रेपो दर को स्थिर रखा है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा है कि ब्याज दरों में बदलाव लंबी अवधि की महंगाई को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने 0.5 फीसदी की कटौती किया था। साथ ही, कई और देशों ने भी दरों में कटौती की है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 7 से 9 अक्तूबर के बीच होगी।