{"_id":"68dd9eeb1a70d77bd60926ce","slug":"lithium-us-takes-5-stake-in-lithium-americas-move-to-reduce-dependence-on-china-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lithium: अमेरिका ने नेवादा के एक लिथियम खदान में पांच फीसदी हिस्सेदारी ली, निवेश से घटेगी चीन पर निर्भरता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Lithium: अमेरिका ने नेवादा के एक लिथियम खदान में पांच फीसदी हिस्सेदारी ली, निवेश से घटेगी चीन पर निर्भरता
Thu, 02 Oct 2025 03:16 AM IST
शिवम गर्ग
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:16 AM IST
सार
Lithium Americas: अमेरिकी सरकार ने नेवादा में स्थित दुनिया के सबसे बड़े लिथियम खानों में से एक को संचालित करने वाली कंपनी लिथियम अमेरिका में हिस्सेदारी हासिल की है। कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सरकार ने नेवादा के उत्तर में स्थित दुनिया के सबसे बड़े लिथियम खानों में से एक में हिस्सेदारी हासिल की है। डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी ने कनाडा स्थित लिथियम अमेरिका कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने की घोषणा की। इस हिस्सेदारी का उद्देश्य अमेरिका की चीन पर निर्भरता को कम करना और घरेलू लिथियम आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है।
विज्ञापन
बुधवार को शुरुआती कारोबार में लिथियम अमेरिका के शेयरों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।
विदेशी प्रतिद्वंद्वियों पर कम होगी निर्भरता
डीओई ने लिथियम अमेरिका और जनरल मोटर्स के साथ संयुक्त रूप से चल रही थैकर पास लिथियम परियोजना में भी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने का निर्णय लिया है। थैकर पास परियोजना इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल फोन और नवीकरणीय ऊर्जा में इस्तेमाल होने वाले उच्च गुणवत्ता वाले बैटरी लिथियम की आपूर्ति में अहम भूमिका निभाएगी। अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कहा कि इस समझौते से विदेशी प्रतिद्वंद्वियों पर हमारी निर्भरता कम होगी और अमेरिकी करदाताओं के पैसों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Biz Updates: राज्यों को केंद्र से ₹1.01 लाख करोड़ अतिरिक्त कर; हाईकोर्ट बोला- UK की फर्म चुकाए 163 मिलियन USD
विज्ञापन
40,000 मीट्रिक टन बैटरी-ग्रेड लिथियम कार्बोनेट का उत्पादन
पहले चरण में थैकर पास परियोजना से सालाना 40,000 मीट्रिक टन बैटरी-ग्रेड लिथियम कार्बोनेट का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो लगभग 8 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को संचालित करने के लिए पर्याप्त है। इस कदम के साथ अमेरिकी सरकार ने निजी कंपनियों में सीधे निवेश की अपनी रणनीति जारी रखी है। इससे पहले सरकार ने इंटेल, एमपी मटेरियल और एनवीडिया/एएमडी में भी हिस्सेदारी हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:- Report: भारत के ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक रिटायरमेंट के बाद करना चाहते हैं काम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
लिथियम अमेरिका ने डीओई के साथ गैर-बाध्यकारी समझौते के तहत 435 मिलियन डॉलर के फेडरल लोन के पहले हिस्से को अग्रिम रूप से लेने की योजना बनाई है। जनरल मोटर्स ने थैकर पास परियोजना में 900 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश का वादा किया है। विश्लेषक डैन आईव्स ने इसे अमेरिका के लिए विशाल अवसर बताया और कहा कि इससे चीन और अन्य विदेशी देशों पर लिथियम आपूर्ति के मामले में निर्भरता कम होगी।
नेवादा