फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Listing of all five IPOs this week investors will get huge benefits Price increased by 80% in gray market

IPO: इस हफ्ते पांचों आईपीओ की लिस्टिंग, निवेशकों को मिलेगा जमकर फायदा; ग्रे मार्केट में 80% उछला भाव

Tue, 28 Nov 2023 04:41 AM IST
यशोधन शर्मा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 04:41 AM IST
सार

सबसे अधिक 80 फीसदी का रिटर्न टाटा टेक के शेयरों में मिल सकता है। सबसे कम फायदा फेडफिना में मिलने की उम्मीद है। पांचों कंपनियां 7,377 करोड़ रुपये जुटाने उतरी थीं।

विज्ञापन
Listing of all five IPOs this week investors will get huge benefits Price increased by 80% in gray market
IPO New - फोटो : Istock

विस्तार

पांच कंपनियों के पिछले हफ्ते बंद हुए प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के शेयर इस हफ्ते सूचीबद्ध होंगे। इन सभी में निवेशकों को बेहतर फायदा मिलने की उम्मीद है। सबसे अधिक 80 फीसदी का रिटर्न टाटा टेक के शेयरों में मिल सकता है। सबसे कम फायदा फेडफिना में मिलने की उम्मीद है। पांचों कंपनियां 7,377 करोड़ रुपये जुटाने उतरी थीं। इसके एवज में इनको 2.59 लाख करोड़ रुपये के आवेदन मिले थे।

विज्ञापन


30 को सूचीबद्ध होगा टाटा टेक
टाटा टेक ने बाजार से 3,042 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके शेयर 30 नवंबर को सूचीबद्ध होंगे। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 16.50 गुना भरा था। फेडफिना ने 1,092 करोड़ जुटाए और गांधार ऑयल ने 500 करोड़ रुपये जुटाए। फेडफिना में खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.88 गुना और गांधार में करीब 30 गुना भरा था। इन दोनों के शेयर भी 30 नवंबर को ही सूचीबद्ध होंगे।
विज्ञापन


फ्लेयर-इरेडा पर भी भरोसा
फ्लेयर राइटिंग ने 593 करोड़ रुपये जुटाए। इसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा करीब 14 गुना भरा। इसके शेयर एक दिसंबर को सूचीबद्ध होंगे। सरकारी कंपनी इरेडा ने 2,150 करोड़ रुपये जुटाए। इसका शेयर 29 नवंबर को सूचीबद्ध होगा। खुदरा निवेशकों का हिस्सा सात गुना से ज्यादा भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 आईपीओ, 38 में हुई कमाई
इस साल अब तक कुल 45 आईपीओ आए हैं। इनमें से 40 के शेयर सूचीबद्ध हुए हैं। 38 में निवेशकों ने जमकर कमाई की है। चालू वित्त वर्ष में एसएमई को मिलाकर अब तक 175 से ज्यादा कंपनियां बाजार में उतर चुकी हैं। इनमें भी ज्यादातर में निवेशकों को मुनाफा हुआ।

कंपनी इश्यू भाव ग्रे मार्केट लिस्टिंग लाभ
टाटा टेक ₹475-500 ₹400 ₹900 80%
इरेडा ₹30-32 ₹12 ₹44 37%
फ्लेयर ₹288-304 ₹82 ₹386 27%
गांधार ₹160-169 ₹76 ₹249 45%
फेडफिना ₹133-140 ₹5 ₹145 3%

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed