फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Life and Money Senior citizens to start financial journey again in new year, review savings and investments

वरिष्ठ नागरिक: नए साल में फिर से शुरू करें अपनी वित्तीय यात्रा, महंगाई के बीच अपने बचत-निवेश की करें समीक्षा

Mon, 01 Jan 2024 05:40 AM IST
गुलाम अहमद नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार
नारायण कृष्णमूर्ति, आर्थिक सलाहकार Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 01 Jan 2024 05:40 AM IST
सार

नए साल का जश्न जरूर मनाएं। साथ ही, अपने पर्सनल फाइनेंस पर दोबारा गौर करने और आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए इस समय का उपयोग करें। ऐसा करना उन लोगों के लिए अत्यंत जरूरी है, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। महंगाई के बीच आरामदायक बुढ़ापा काटने के लिए अपने बचत-निवेश की समीक्षा जरूर करें।

विज्ञापन
Life and Money Senior citizens to start financial journey again in new year, review savings and investments
Senior citizen - फोटो : PTI

विस्तार

आपकी जिंदगी का एक और बेहद अहम साल शुरू हो गया है। बुजुर्गों के लिए यह साल एक नया कैलेंडर और नई डायरी तक सीमित है, क्योंकि उनकी पुरानी डायरी का आखिरी पन्ना खत्म होने वाला है। यह किसी के बैंक बैलेंस या जमा-पूंजी की समीक्षा करने का भी एक अच्छा समय है कि बैंक में कितने पैसे बचे हैं। बचत व निवेश कैसा चल रहा है। इससे भी महत्वपूर्ण है कि किसी व्यक्ति का जीवन उसके बजट में कितनी अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मुझे लगता है कि नए साल की शुरुआत के लिए सबसे अच्छा होगा कि आप अपनी वित्तीय सफलताओं के अलावा उन बातों पर भी ध्यान दें, जहां आप इस वर्ष थोड़े कम रह गए हैं या चूक कर गए हैं। उदाहरण के लिए, इक्विटी बाजारों में निवेश करने वालों ने 2023 में अच्छा पैसा बनाया है। जो लोग सिर्फ पेंशन पर निर्भर हैं, उन्हें बढ़ती महंगाई ने परेशान किया होगा। नए साल में वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखने और उनकी समीक्षा से आपको यह जानने में काफी मदद मिल सकती है कि आर्थिक रूप से आप कहां और कितने पानी में खड़े हैं। साथ ही, आने वाले वर्ष में आप क्या और बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन


यथार्थवादी बजट
अधिकांश सेवानिवृत्त लोगों के लिए महत्वपूर्ण बात होती है कि उनके पास कितना पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है। एक बजट के हिसाब से आगे बढ़ना अधिकांश लोगों की दूसरी बड़ी आदत होती है। लेकिन, नए-नए सेवानिवृत्त हुए लोग इस मौके का उपयोग यह आंकने के लिए कर सकते हैं कि वे अपने बजट के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए क्या कर रहे हैं। आय के स्रोतों, जरूरी और गैर-जरूरी खर्चों पर नजर रखें। मासिक बचत और खर्चे निर्धारित करें। उन लक्ष्यों पर नजर रखें क्योंकि बजट वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, कई चीजें बदल जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ अगर अच्छा आहार लेते हैं तो आप कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित कर सकते हैं। अपने मस्तिष्क को भी सकारात्मक सोच के लिए प्रशिक्षित करें। इससे कई समस्याओं से अच्छे से निपटा जा सकता है।

सामंजस्य बिठाना
चीजें हमेशा आपकी योजना के अनुसार नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए, पिछले एक साल में आपकी दवाओं पर होने वाले खर्च बढ़ गए होंगे या आपने जिन जूतों को एक साल और चलाने की योजना बनाई थी, हो सकता है वे जवाब दे गए हों। यह भी संभव है कि यात्रा पर जाने की आपकी योजना रद्द हो गई और आपने इसके लिए जमा किया गया पैसा खर्च नहीं किया हो। इन सबका उद्देश्य आपकी वित्तीय स्थितियों की समीक्षा करना और उसे समायोजित करना है। बेहतर आर्थिक स्वास्थ्य के लिए इसकी समीक्षा वर्ष में एक बार जरूर की जानी चाहिए।

नेटवर्थ की गणना
आपका नेटवर्थ देनदारी को घटाकर संपत्ति का कुल जमा पूंजी होता है। चूंकि, आपकी सेवानिवृति्त की इस उम्र में कर्ज लेने की संभावना नहीं है तो आप नेटवर्थ की जांच करें। विशेष रूप से लिक्विड और नॉन-लिक्विड संपत्तियों की। लिक्विड वह धन है, जिसे कुछ ही घंटों या दिनों में बैंकों व निवेशों से प्राप्त कर सकते हैं। नॉन-लिक्विड वह धन है, जो रियल एस्टेट या ऐसे निवेश में हो सकता है और इसे आप तुरंत बाहर नहीं निकाल सकते। नेटवर्थ जानने से आपको मानसिक शांति मिलती है कि आप कितने और वर्षों तक आर्थिक रूप से आसानी से गुजारा कर सकते हैं।


आपात बचत करना
आपात बचत करना पेचीदा है, क्योंकि लोग इस पर तभी काम करते हैं जब उन्हें लगता है कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन चलाने के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी। मान लें कि आपने 2023 में खर्चों के प्रबंधन के लिए बैंक में पैसा रखा था, तो 2024 में क्या होगा? आपात फंड के लिए यह सुनिश्चित करना है कि आपकी बचत बनी रहे और समय-समय पर बढ़ती रहे। उदाहरण के लिए, सुविधा व जरूरतों के आधार पर आपको हर तिमाही की शुरुआत में किसी भी समय बैंक खाते में एक साल के खर्च का हिसाब रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed