{"_id":"62a3811d327cf51da815fe99","slug":"lic-ipo-government-worried-over-the-fall-in-lic-stock-said-this-big-thing-amidst-the-loss-to-investors-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC IPO: एलआईसी के शेयर में गिरावट पर सरकार चिंतित, निवेशकों को हो रहे नुकसान के बीच कही यह बड़ी बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC IPO: एलआईसी के शेयर में गिरावट पर सरकार चिंतित, निवेशकों को हो रहे नुकसान के बीच कही यह बड़ी बात
Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
सार
एलआईसी का शेयर 17 मई को 872 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ था। सरकार ने एलआईसी के शेयर का इश्यू प्राइस 949 रुपये प्रति शेयर तय किया था। लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी का शेयर इश्यू प्राइस से निचले स्तर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ वाले निवेशकों के लिए दिन कुछ अच्छे नहीं गुजर रहे। उन्हें रोजाना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बीच सरकार ने उनके लिए एक अहम बयान जारी किया है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि एलआईसी के शेयर में गिरावट को लेकर सरकार चिंतित है और मामले में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि गिरावट अस्थाई है। एलआईसी का प्रबंधन इन सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है और समीक्षा भी कर रहा है। प्रबंधन शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाने की हरसंभव कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, एलआईसी का शेयर 17 मई को 872 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ था। सरकार ने एलआईसी के शेयर का इश्यू प्राइस 949 रुपये प्रति शेयर तय किया था। लिस्टिंग के बाद से ही एलआईसी का शेयर इश्यू प्राइस से निचले स्तर पर बना हुआ है। यह इस दौरान 708.70 रुपये प्रति शेयर के निचले स्तर और 920 रुपये प्रति शेयर के ऊंचे स्तर तक जा चुका है।
विज्ञापन
एलआईसी का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 709.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। सूचीबद्ध होने के बाद से एलआईसी का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपये से घटकर 4.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब कि पिछले एक महीने से भी कम के समय में एलआईसी के निवेशकों ने 1.52 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।