{"_id":"6602d8bffd65188a420f915e","slug":"lic-gets-gst-demand-notice-of-39-lakh-latest-news-update-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Demand Notice: एलआईसी को 39.39 लाख रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस, कम भुगतान के लिए कार्रवाई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GST Demand Notice: एलआईसी को 39.39 लाख रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस, कम भुगतान के लिए कार्रवाई
Tue, 26 Mar 2024 07:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Mar 2024 07:46 PM IST
सार
बीमा कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी को तीन जनवरी 2024 को केंद्रीय जीएसटी, गांधीनगर के अतिरिक्त आयुक्त से ब्याज और जुर्माने के लिए नोटिस मिला है।
विज्ञापन
एलआईसी
- फोटो : X/@LICIndiaForever
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को जीएसटी का नोटिस जारी किया गया है। कर अधिकारियों ने 2017-18 के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के कम भुगतान के लिए लगभग उसे 39.39 लाख रुपये का मांग नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
तीन जनवरी 2024 को मिला नोटिस
बीमा कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी को तीन जनवरी 2024 को केंद्रीय जीएसटी, गांधीनगर के अतिरिक्त आयुक्त से ब्याज और जुर्माने के लिए नोटिस मिला है।
विज्ञापन
नोटिस के खिलाफ अपील दायर
कंपनी ने बताया कि उसने 26 मार्च 2024 को आयुक्त (अपील), अहमदाबाद के सामने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 19,64,584 रुपये के जीएसटी और जुर्माने व ब्याज के साथ 19,74,584 रुपये के नोटिस के खिलाफ अपील दायर की है।
विज्ञापन