फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   last four days remaining for applying petrol pump dealership across india

चार दिन में कर लीजिए पेट्रोल पंप के लिए आवेदन, वर्ना चूक जाएंगे बड़ा मौका

Thu, 20 Dec 2018 03:51 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 20 Dec 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
last four days remaining for applying petrol pump dealership across india

अगर आप भी अपना खुद का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, तो फिर अभी सुनहरा मौका है। हालांकि अब इसका आवेदन करने के लिए केवल चार दिन बचे हैं। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके लिए ऑफर निकाल रखा है, जिसके तहत आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर है। इस हिसाब से अब आवेदन करने के लिए केवल चार दिन शेष रह गए हैं। 

विज्ञापन


यहां पर करना होगा आवेदन

तीनों तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने मिलकर के एक वेबसाइट www.petrolpumpdealerchayan.in बनाई है, जहां पर आवेदन किया जा सकता है। इससे न केवल आपकी कमाई बढ़ेगी बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


इन जगह के लिए कर सकते हैं आवेदन

हालांकि लोग पूरे देश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप अपनी मर्जी के हिसाब से शहरी या फिर ग्रामीण क्षेत्र को चुन सकते हैं। कंपनियों ने डिपॉजिट राशि के नियम में भी काफी बदलाव किया है। हालांकि आपको कम से कम 12 लाख और अधिकतम 50 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले था यह नियम

last four days remaining for applying petrol pump dealership across india

पूर्व नियमों के मुताबिक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने वाले के पास बैंक डिपॉजिट में 25 लाख रुपये होना जरूरी था। वहीं ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12 लाख रुपये होना जरूरी था। तेल कंपनियों ने अब से इस नियम को बदल दिया है।अब जमीन का मालिकाना हक नहीं रखने वाले भी जमीन लीज पर लेकर आवेदन कर सकते हैं। 

सारा प्रोसेस ऑनलाइन

अब से सारा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है, जिससे सभी लोगों को पूरी जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही कपंनियां इसका ड्रॉ भी ऑनलाइन करेंगी। ड्रॉ में निकले सफल आवेदकों से सिक्युरिटी डिपॉजिट के तहत 10 फीसदी राशि जमा कराई जाएगी।

इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

  • तेल कंपनियों ने संयुक्त तौर पर एक वेबसाइट बनाई है।
  • https://www.petrolpumpdealerchayan.in/applicant-register पर जाकर के लोग पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करते वक्त आवेदक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पैन कार्ड नंबर देना जरूरी है। 
  • इसके बाद आवेदक के मोबाइल पर एक ओटीपी कोड आएगा।
  • ओटीपी कोड सबमिट करते ही आवेदक रजिस्टर्ड हो जाएगा। 
  • आवेदक वेबसाइट पर ही अपने शहर, गांव या फिर कस्बे में पेट्रोल पंप के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। 
  • आप जिस कंपनी का पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं, उसके बारे में भी बताना होगा। 
  • राज्य और मंडल अनुसार तेल कंपनियों ने आवेदन मांगे हैं। 
  • इसके बाकी का प्रोसेस संबंधित मंडल कार्यालय द्वारा किया जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed