फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Labour group sues Starbucks saying it ignores slave-like conditions for workers in Brazil

Starbucks: मुकदमे में फंसी स्टारबक्स, ब्राजील में मजदूरों से गुलामों जैसे काम कराने का आरोप

Fri, 25 Apr 2025 10:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Apr 2025 10:47 AM IST
सार

मुकदमा दायर करने वाले मजदूरों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें अच्छी सैलरी और बेहतर हालात में काम करने का लालच देकर काम पर रखा गया था, लेकिन अमानवीय हालात में रहने पर मजबूर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Labour group sues Starbucks saying it ignores slave-like conditions for workers in Brazil
स्टारबक्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका में एक श्रम अधिकार समूह ने मशहूर कॉफी चेन रेस्तरां स्टारबक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मुकदमे में स्टारबक्स पर आरोप लगाया गया है कि वे जिन फार्म्स से कॉफी खरीदते हैं, उनमें काम करने वाले मजदूरों को गुलामों जैसे हालात में रखा जाता है। मुकदमे में आरोप है कि स्टारबक्स ने मजदूरों की हालात को नजरअंदाज कर उन फार्म्स के साथ व्यापार जारी रखा है। 
विज्ञापन


क्या हैं स्टारबक्स पर आरोप
यह मुकदमा इंटरनेशनल राइट्स एडवोकेट्स नामक श्रम अधिकार समूह ने ब्राजील के कॉफी फार्म में काम करने वाले आठ मजदूरों की तरफ से अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दाखिल किया गया है। मुकदमे में आरोप है कि स्टारबक्स ने अमेरिका के तस्करी नियमों का उल्लंघन किया है और आरोपों के बावजूद Cooxupe नामक कंपनी से कॉफी खरीदना जारी रखा है, जबकि Cooxupe पर आरोप है कि उसके फार्म्स में काम करने वाले मजदूरों को अमानवीय हालात में गुलामों की तरह रखा जाता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Share Market Alert: सकारात्मक रुख के साथ खुलकर फिसला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आरोपों को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
मुकदमा दायर करने वाले मजदूरों की पहचान जाहिर नहीं की गई है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें अच्छी सैलरी और बेहतर हालात में काम करने का लालच देकर काम पर रखा गया था, लेकिन अमानवीय हालात में रहने पर मजबूर किया जा रहा है और उनके आने-जाने के परिवहन खर्च, खाने आदि के पैसे भी उनकी तन्खवाह से काट लिया जाता है। हालांकि स्टारबक्स ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि कंपनी Cooxupe के 19 हजार कॉफी फार्म सदस्यों में से कुछ से ही कॉफी खरीदती है और स्टारबक्स के सभी कॉफी फार्म्स में नियम कानून के तहत ही श्रमिकों से काम लिया जाता है। 

ये भी पढ़ें- India Steel-2025: पीएम मोदी बोले- इस्पात जैसा सुदृढ़ भारत बनाए, उत्पादन बढ़ाएं; नवाचार अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed