काम की बात: एसएमएस भेजकर लॉक करें अपना आधार कार्ड, हैकर्स भी नहीं चुरा पाएंगे डाटा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एसएमएस के जरिए आधार कार्ड को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी है। नागरिकों के हित के लिए यूआईडीएआई समय-समय पर महत्वपूर्ण जानकारी देता रहता है। इसमें फिंगरप्रिंट समेत कई जरूरी और संवेदनशील जानकारियां होती हैं। ऐसे में यदि किसी कारणवश डाटा लीक हो जाता है, तो लोगों को बहुत नुकसान हो सकता है।
यूआईडीएआई देता है आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा
इस समस्या को ध्यान में रखकर यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा दी है। आधार कार्ड के इस फीचर के माध्यम से डाटा को सुरक्षित रख सकेंगे। साथ ही आधार कार्ड से धोखाधड़ी होने वाली घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी। यह फीचर ताले की तरह काम करेगा, जिसे कोई भी बाहरी व्यक्ति अनलॉक नहीं कर पाएगा। आधार लॉक हो जाने के बाद हैकर्स भी आपकी अनुमति के बिना आधार वेरिफिकेशन नहीं कर सकेंगे।
आइए जानते हैं आधार को लॉक और अनलॉक करने का तरीका-
ऐसे करें लॉक
- आधार को लॉक करने के लिए कार्ड धारक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1947 पर GETOTP-आधार के अंतिम चार डिजिट लिखकर एसएमएस भेजना होगा।
- इसके बाद धारक के फोन पर छह डिजिट का ओटीपी आएगा।
- ओटीपी मिलने के बाद कार्ड धारक को 1947 पर LOCKUID-आधार के अंतिम चार डिजिट-ओटीपी लिखकर दोबारा मैसेज भेजना होगा।
- अब इसके बाद नंबर लॉक हो जाएगा।
ऐसे करें अनलॉक
- आधार नंबर अनलॉक करने के लिए कार्ड धारक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस पर GETOTP-आधार नंबर लिखकर ओटीपी हासिल करना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए भी 1947 नंबर इस्तेमाल किया जाएगा।
- छह अंकों वाला ओटीपी मिलने के बाद UNLOCKUID-आधार नंबर-ओटीपी लिखने के बाद मैसेज भेजना होगा।
- इतना करने के बाद आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।