फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know how many MPs of congress and BJP are crorepati according to ADR

भाजपा vs कांग्रेस: ADR की रिपोर्ट में खुलासा, जानें किस पार्टी के कितने सांसद हैं करोड़पति

Tue, 28 May 2019 01:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 May 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
know how many MPs of congress and BJP are crorepati according to ADR

लोकसभा चुनाव 2019 में जनता ने एक बार फिर देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी है। देश ने भाजपा को पिछली बार से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया है। चुनाव में कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक नई गठित लोकसभा में कुल 475 सांसद करोड़पति हैं। साल 2014 में करोड़पति सांसदों की संख्या 443 थी, जबकि 2009 में यह आंकड़ा 315 था।

विज्ञापन

किस पार्टी के कितने सांसद हैं करोड़पति? 

दरअसल एडीआर ने 539 नए सांसदों के हलफनामे में बताई गई संपत्ति और कर्ज का विश्लेषण करने के बाद 'करोड़पति' सांसदों की सूची जारी की है। इस सूचि से पता चला कि भाजपा के 265 सांसद यानी 88 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस के जिन 51 सांसदों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया, उनमें से 43 यानी 96 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, शिवसेना के सभी 18 सांसद करोड़पति हैं यानी उनकी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। द्रमुक के 23 में से 22 यानी 96 फीसदी सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 22 में से 20 यानी 91 फीसदी सांसद और वाइएसआर कांग्रेस के 22 में से 19 यानी 86 फीसदी सांसद करोड़पति हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ के बेटे के पास है सबसे ज्यादा संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट से पता चला कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि एडीआर के मुताबिक शीर्ष तीन करोड़पति सांसद कांग्रेस के हैं।

शीर्ष तीन करोड़पति सांसदों के पास है इतनी संपत्ति

एडीआर के अनुसार नकुलनाथ की संपत्ति 660 करोड़ रुपये है। दूसरे पायदान पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी के सांसद का नाम है। वसंतकुमार एच 417 करोड़ रुपये के मालिक हैं। वहीं कर्नाटक के बंगलुरू ग्रामीण से चुनाव जीते डी के सुरेश की कुल संपत्ति 338 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed