{"_id":"5e958c388ebc3e728a437d9b","slug":"know-by-when-you-can-get-refund-if-booked-railway-ticket-by-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर IRCTC के बजाय खिड़की से बुक की है रेल टिकट, तो कब तक मिलेगा रिफंड?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
अगर IRCTC के बजाय खिड़की से बुक की है रेल टिकट, तो कब तक मिलेगा रिफंड?
Tue, 14 Apr 2020 03:41 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि तीन मई तक रद्द की गई ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट लेने वाले लोगों के पैसे अपने आप वापस आ जाएंगे। वहीं अगर आपने काउंटर से टिकट ली है, तो आप 31 जुलाई तक अपने पैसे वापस ले सकते हैं। यात्रियों को पूरे पैसे वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
तीन महीने तक दाखिल कर सकते हैं टीडीआर
21 मार्च से 21 जून 2020 तक रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में, यात्रा की तारीख से तीन महीने तक टिकट जमा करने पर काउंटर पर रिफंड लिया जा सकता है। इससे पहले, समय सीमा 3 दिन यानि 72 घंटे थी। मालूम हो कि जब ट्रेन रद्द नहीं होती है, लेकिन यात्री यात्रा नहीं करना चाहता है, तो स्टेशन पर यात्रा की तारीख से तीन महीने के भीतर टीडीआर (टिकट जमा रसीद) दाखिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन बढ़ने की घोषणा के बाद तीन मई तक यात्री ट्रेनें और हवाई सफर रद्द
विज्ञापन
कोविड-19 लॉकडाउन के मद्देनजर किए गए उपायों को बरकरार रखते हुए भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेनें, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्री ट्रेनें, सबर्बन ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे सहित सभी यात्री सेवाएं तीन मई रात 12 बजे तक निलंबित रखने का फैसला किया है।
अपने आप वापस आ जाएंगे ऑनलाइन टिकट के पैसे
वहीं अगर ई-टिकट की बात करें, तो रेलवे ने कहा है कि ई-टिकट सहित ट्रेन की एडवांस बुकिंग अगले आदेश तक नहीं होगी। हालांकि ऑनलाइन टिकट रद्द करने की सुविधा जारी रहेगी। ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले लोगों के पैसे अपने आप वापस आ जाएंगे। वहीं काउंटर से टिकट लेने वाले 31 जुलाई तक पैसे वापस ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और कहा कि अब यह देश में तीन मई 2020 तक जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय रेलवे और हवाई सेवाओं को भी तीन मई तक रद्द करने की घोषणा की गई। इस दौरान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोनों ही बंद रहेंगी।