फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Know All Paytm Services Available after March 15 2024 Paytm and PPBL News and Updates

Paytm: पेटीएम और पीपीबीएल से जुड़ी कौन-कौन सी सेवाएं कल से मिलती रहेंगी, कौन सी बंद होंगी, जानिए सबकुछ

Fri, 15 Mar 2024 11:24 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

Paytm: पेटीएम पेमेंट बैंक पर हुई नियामकीय कार्रवाई के बीच यह समझना जरूरी है कि पेटीएम पेमेंट बैंक और पेटीएम दो अलग-अलग इकाई हैं। पेटीएम वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड का ब्रांड नेम है जो यूपीआई भुगतान से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराता है। वहीं पेटीम पेमेंट्स बैंक कंपनी के प्रवर्तकों की निवेश वाली भुगतान बैकिंग इकाई है।

विज्ञापन
Know All Paytm Services Available after March 15 2024 Paytm and PPBL News and Updates
Paytm - फोटो : amar ujala

विस्तार

आज 15 मार्च है। यानी कल से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर आरबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के तहत लगी बंदिशें लागू हो जाएंगी। ऐसे में लोंगों के बीच इस बात को लेकर बड़ा असमंजस है कि 16 मार्च 2024 पेटीएम की कौन सी सुविधाएं मिलती रहेंगी और कौन सी सुविधाओं पर पाबंदी लग जाएगी। आइए इसे समझते हैं।

विज्ञापन


पेटीएम पेमेंट बैंक पर हुई नियामकीय कार्रवाई के बीच यह समझना जरूरी है कि पेटीएम पेमेंट बैंक और पेटीएम दो अलग-अलग इकाई हैं। पेटीएम वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड का ब्रांड नेम है जो यूपीआई भुगतान से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराता है। वहीं पेटीम पेमेंट्स बैंक कंपनी के प्रवर्तकों की निवेश वाली भुगतान बैकिंग इकाई है। आरबीआई की ओर से की गई कार्रवाई के बाद कल से यानी 16 मार्च से पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़ी सेवाएं प्रभावित होंगी जबकि पेटीएम की अधिकांश सेवाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। आइए जानते हैं 16 मार्च से पेटीएम से जुड़ी कौन-कौन सी सेवाएं मिलती रहेंगी।

विज्ञापन
  • क्या बिलों के भुगतान और रिचार्ज की सुविधा मिलती रहेगी?

पेटीएम को एनपीसीआई की ओर से गुरुवार को टीपीएपी का दर्जा यानी थर्ड पार्टी एप्लिलेशन प्रोवाइडर का दर्जा मिलने के बाद इससे जुड़ी यूपीआई भुगतान की सेवाएं 15 मार्च के बाद भी जारी रहेंगी। ये सेवाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी। ऐसे में पेटीएम का इस्तेमाल करते हुए आप पहले की तरह अपने फोन से रिचार्च करवा सकेंगे या अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पेटीएम क्यूआर और साउंडबॉक्स का क्या होगा?

पेटीएम के क्यूआर और साउंडबॉक्स से जुड़ी सेवाएं भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बंदिशें लागू होने के बाद भी जारी रहेंगी। अंतर केवल इतना होगा कि पेटीएम और उसके ग्राहक इसके लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के वॉलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्हें अपने खातों को किसी अन्य बैंक में स्थानांतरित करना पड़ेगा।

  • क्या पीपीबीएल की ओर से जारी फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड का भी सकेंगे इस्तेमाल?

नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से जारी फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके रिचार्ज कराने पर पूर्व में ही रोक लग चुकी है। बचे हुए बैलेंस को 15 मार्च तक इस्तेमाल कर लेने की छूट दी गई थी। ऐसे में कल से यानी 16 मार्च 2024 से फास्टैग और एनसीएमसी कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

  • क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट से भुगतान हो सकेगा?

नहीं, आरबीआई की बंदिशें लागू होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के वॉलेट से किसी भी तरह का भुगतान संभव नहीं होगा। हालांकि आप पेटीएम एप के जरिए यूपीआई भुगतान कर सकेंगे। गुरुवार को एनपीसीआई ने पेटीएम को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर के रूप में सेवाएं मुहैया कराने के लिए अधिकृत कर दिया है।

  • क्या पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते में पड़ा पैसा ग्राहक निकाल सकेंगे?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार, 15 मार्च, 2024 के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट व वॉलेट में नए डिपॉज़िट या क्रेडिट ट्रांजैक्शन नहीं किए जा सकते। इनमें पैसे नहीं डाले जा सकते।हालांकि, 15 मार्च, 2024 के बाद भी अपने अकाउंट के मौजूदा बैलेंस से पैसे निकालने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस निर्देश से आपके अकाउंट या वॉलेट के मौजूदा बैलेंस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed