फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Knight Frank report expensive homes Sales 12 years high more than three lakh units to be sold in 2024

Report: महंगे मकानों की बिक्री 12 साल के शीर्ष पर, स्थिर ब्याज दरों के कारण 2024 में 3.51 लाख यूनिट्स की सेल

Wed, 08 Jan 2025 05:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:08 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद और पुणे में बिक्री अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में 13 साल के शीर्ष पर बिक्री रही है। दो से पांच करोड़ रुपये की श्रेणी में 85 फीसदी की वृद्धि रही। एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले मकानों की बिक्री में गिरावट रही।

विज्ञापन
Knight Frank report expensive homes Sales 12 years high more than three lakh units to be sold in 2024
रीयल एस्टेड सेक्टर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

स्थिर ब्याज दरों व मजबूत आर्थिक विकास के बीच महंगे मकानों की बिक्री सात फीसदी बढ़कर 2024 में 12 साल के शीर्ष पर पहुंच गई है। इस दौरान कुल 3.51 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के अनुसार, दो से पांच करोड़ रुपये की कीमत वाले मकानों की मजबूत मांग देखी गई।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद और पुणे में बिक्री अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में 13 साल के शीर्ष पर बिक्री रही है। दो से पांच करोड़ रुपये की श्रेणी में 85 फीसदी की वृद्धि रही। एक करोड़ रुपये से कम कीमत वाले मकानों की बिक्री में गिरावट रही। नाइट फ्रैंक के चेयरमैन शिशिर बैजल ने कहा, महंगे घर की बिक्री ज्यादा इसलिए है, क्योंकि खरीदार बेहतर जीवनशैली चाहते हैं। इस मांग को पूरा करने के लिए डेवलपर्स महंगे-लग्जरी घर बना रहे हैं। 
विज्ञापन


सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में रही गिरावट
आठ शहरों में दिल्ली-एनसीआर एकमात्र ऐसा शहर था जहां 2023 की तुलना में 2024 में बिक्री में गिरावट रही। पिछले साल यहां चार फीसदी की गिरावट के साथ 57,654 मकान बिके थे। मुंबई में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 96,187 यूनिट्स हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू में दो फीसदी की तेजी
बंगलूरू में मकानों की बिक्री 2024 में दो फीसदी बढ़ी। पुणे में छह फीसदी की तेजी रही। हैदराबाद में 12 फीसदी व अहमदाबाद में 15 फीसदी की अच्छी खासी तेजी देखी गई। कोलकाता में 16 फीसदी की वृद्धि रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed