{"_id":"61b29b0607c8ed5a7b68990d","slug":"knight-frank-india-report-in-new-year-houses-price-will-rise-by-five-percent-year-will-be-better-for-both-commercial-and-residential-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Knight frank India Report: नए साल में पांच फीसदी महंगे होंगे मकान, वाणिज्यिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों के लिए बेहतर होगा वर्ष ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Knight frank India Report: नए साल में पांच फीसदी महंगे होंगे मकान, वाणिज्यिक और आवासीय दोनों क्षेत्रों के लिए बेहतर होगा वर्ष
Fri, 10 Dec 2021 05:46 AM IST
सुभाष कुमार
बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:46 AM IST
सार
2022 रियल एस्टेट क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं आवासीय दोनों ही श्रेणियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। बड़े मकान, बेहतर सुविधाएं और कम कीमतें ग्राहकों में मकान खरीदने को लेकर आकर्षण बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
मकानों की कीमतें 5% बढ़ सकती हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में मांग में सुधार से नए साल (2022) में मकानों की कीमतें 5% बढ़ सकती हैं। नाइटफ्रैंक इंडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि महामारी के कारण 2021 के दौरान आवासीय क्षेत्र में अस्थिरता रही।
विज्ञापन
हालांकि, 2022 रियल एस्टेट क्षेत्र के वाणिज्यिक एवं आवासीय दोनों ही श्रेणियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। बड़े मकान, बेहतर सुविधाएं और कम कीमतें ग्राहकों में मकान खरीदने को लेकर आकर्षण बढ़ाएंगे। इससे मकानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। नाइटफ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी शिशिर बैजल ने कहा कि पिछले एक दशक में नोटबंदी, जीएसटी और रेरा जैसे कई संरचनात्मक सुधारों से गुजरने के बाद रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए कोरोना महामारी एक झटके की तरह आया। अगले साल कीमतों में करीब 5% बढ़ोतरी का अनुमान है।
विज्ञापन
आईटी कंपनियों में भर्ती से बढ़ेगी मांग
बैजन ने कहा कि महामारी के कारण उत्पन्न व्यवधान धीरे-धीरे कम हो रहा है। रियल एस्टेट बाजार भी अगले दो-तीन महीनों में अपनी गति वापस हासिल कर लेगा। हालांकि, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से नए साल की शुरुआत में कुछ व्यवधान आ सकता है। शीर्ष-5 आईटी कंपनियों की पिछले 18 महीनों में मजबूत भर्तियों के आधार पर ऑफिस के लिए जगह की मांग में 1.16 करोड़ वर्ग फुट इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन