फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala ED searches at multiple places Hawaala Operators news and updates

Kerala: केरल में एक दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, हवाला कारोबारियों के नेटवर्क की जांच जारी

Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
सार

केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सोमवार शाम को छापेमारी शुरू की।

विज्ञापन
Kerala ED searches at multiple places Hawaala Operators news and updates
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को केरल में हवाला कारोबारियों के नेटवर्क की जांच के तहत राज्य में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सोमवार शाम को छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन


बताया गया है कहा कि छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी देशों, अमेरिका और कनाडा में हवाला फंड भेजने वाले विदेशी मुद्रा डीलरों का एक बड़ा रैकेट एजेंसी की जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ गुप्त तिजोरियों में बड़ी मात्रा में भारतीय और विदेशी मुद्रा पाई गई है तथा एजेंसी के अधिकारी छिपाकर रखी गई नकदी की पुष्टि कर रहे हैं। हवाला बैंकिंग और गैर-बैंकिंग दोनों चैनल के माध्यम से अवैध और धोखाधड़ी वाले केवाईसी-आधारित मौद्रिक लेनदेन को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed