{"_id":"6490848c8b1c5987a407c8e4","slug":"kerala-ed-searches-at-multiple-places-hawaala-operators-news-and-updates-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में एक दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, हवाला कारोबारियों के नेटवर्क की जांच जारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Kerala: केरल में एक दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, हवाला कारोबारियों के नेटवर्क की जांच जारी
Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:08 PM IST
सार
केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सोमवार शाम को छापेमारी शुरू की।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को केरल में हवाला कारोबारियों के नेटवर्क की जांच के तहत राज्य में करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा डीलरशिप, उपहार की दुकान संबंधी व्यवसाय और कपड़ा एवं सोने के कारोबार की आड़ में कथित रूप से हवाला लेनदेन करने वाली संस्थाओं के खिलाफ सोमवार शाम को छापेमारी शुरू की।
बताया गया है कहा कि छापेमारी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि खाड़ी देशों, अमेरिका और कनाडा में हवाला फंड भेजने वाले विदेशी मुद्रा डीलरों का एक बड़ा रैकेट एजेंसी की जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ गुप्त तिजोरियों में बड़ी मात्रा में भारतीय और विदेशी मुद्रा पाई गई है तथा एजेंसी के अधिकारी छिपाकर रखी गई नकदी की पुष्टि कर रहे हैं। हवाला बैंकिंग और गैर-बैंकिंग दोनों चैनल के माध्यम से अवैध और धोखाधड़ी वाले केवाईसी-आधारित मौद्रिक लेनदेन को दर्शाता है।