फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   keep these things in mind while using credit card to save money during difficult times like coronavirus pandemic

कोरोना काल में बढ़ा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा आर्थिक नुकसान

Sat, 24 Oct 2020 04:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 24 Oct 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
keep these things in mind while using credit card to save money during difficult times like coronavirus pandemic
क्रेडिट कार्ड - फोटो : pixabay

कोरोना काल में देश में डिजिटल लेनदेन बढ़ा है। ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज लगभग हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है। क्रेडिट कार्ड के अनेक फायदे तो हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल करते वक्त ग्राहकों को कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त ग्राहक यह महत्वपूर्ण बात भूल जातें हैं कि वह उनका पैसा नहीं है। क्रेडिट कार्ड के जरिए उधार में पैसा मिलता है, जिसे उनको ब्याज के साथ बैंक को लौटाना होता है। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के जरिए कई ग्राहक फिजूल खर्ची के शिकार हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनके लिए वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च से सामने आई यह बात
क्रेडिट कार्ड के जरिए फिजूल खर्ची का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि, एमआईटी की एक रिसर्च के अनुसार, लोग क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते वक्त अपनी क्षमता से 18 फीसदी ज्यादा खर्च करते हैं। अक्सर लोग ऐसी चीजें खरीद लेते हैं, जिनकी उन्हें आवश्यक्ता नहीं होती। हालांकि जब ग्राहक कैश लेकर बाजार जाते हैं, तो वह सोच समझकर खर्च करते हैं। 

बिल पेमेंट पर लगता है जीएसटी
क्रेडिट कार्ड ग्राहक बचत कम करते हैं और स्वभाव से भी खर्चीले हो जाते हैं। अधिक खर्च के कारण क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही उनके ज्यादातर पैसे खत्म हो जाते हैं। साथ ही अगर वे मिनिमम पेमेंट करते हैं, तो बकाया बिल पर पहले जीएसटी लगता है और कई बार सरचार्ज भी। इसलिए ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। देश के लोगों की भुगतान करने की क्षमता काफी अच्छी है। 92 फीसदी क्रेडिट कार्ड यूजर्स मिनिमम पेमेंट जरूर करते हैं। इसलिए उनकी देय राशि बढ़ जाती है। ट्रांस यूनियन कंपनी के सिबिल के साथ हुए एक सर्वे से यह बात सामने आई है। 

क्रेडिट कार्ड से दूरी होगी लाभदायक
अगर आपकी सैलरी का बड़ा हिस्सा क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट करने में ही जा रहा है तो यह ध्यान देने वाली बात है। अगर आप बड़ा निवेश और बड़ी पूंजी बनाना चाहते हैं तो आपकी क्रेडिट कार्ड से दूरी आपकी मदद कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed