फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Karva Chauth: Gold worth more than 3000 crores sold across India, market will Be Bullish in future

करवा चौथ : देशभर में बिका 3000 करोड़ से ज्यादा का सोना, आगे भी गुलजार रहेंगे सराफा बाजार

Fri, 14 Oct 2022 05:55 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 14 Oct 2022 05:55 AM IST
सार

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस बार भारी से लेकर हल्के आभूषणों का बड़ा स्टॉक बाजार में था। एक तरफ सोने-चांदी के पारंपरिक गहनों के स्टॉक के साथ नए डिजाइन की भी मांग देखने को मिली।

विज्ञापन
Karva Chauth: Gold worth more than 3000 crores sold across India, market will Be Bullish in future
सोना - फोटो : istock

विस्तार

पिछले साल की तुलना में कीमतें बढ़ने के बावजूद इस साल करवा चौथ पर देशभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना बिका है। पिछले साल करवा चौथ के दिन करीब 2,200 करोड़ रुपये का सोना बिका था।

विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं देश के छोटे ज्वेलर्स के बड़े संगठन ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को कहा, कोरोना महामारी की वजह से 2020 और 2021 में करवा चौथ पर देशभर के सराफा बाजारों में सुस्ती रही थी। लेकिन, इस बार कोरोना से जुड़ीं पाबंदियां हटने और त्योहारी सीजन में लोगों के ज्यादा खर्च करने की धारणा से सराफा बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। सोने व चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई। 
विज्ञापन


सोना 3,400 रुपये महंगा

  • पिछले साल करवा चौथ के मुकाबले इस बार सोना 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। हालांकि, चांदी 11,000 रुपये प्रति किलो सस्ती रही।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली में बृहस्पतिवार को 24 कैरट सोना 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 59,000 रुपये रही।

दिल्ली समेत इन शहरों में गुलजार रहे बाजार
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने बताया, दिल्ली के अलावा मुंबई, आगरा, कानपुर, हैदराबाद, नागपुर, रायपुर, राजकोट, मेरठ, कोलकाता, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, इंदौर, जम्मू, लखनऊ आदि शहरों के सराफा बाजार गुलजार रहे।



इन आभूषणों की ज्यादा मांग
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि इस बार भारी से लेकर हल्के आभूषणों का बड़ा स्टॉक बाजार में था। एक तरफ सोने-चांदी के पारंपरिक गहनों के स्टॉक के साथ नए डिजाइन की भी मांग देखने को मिली। टियर-2 और टियर-3 शहरों में हमेशा की तरह ब्राइडल रिंग, चेन, चूड़ी, मंगलसूत्र की मांग ज्यादा रही।

आने वाले समय में बढ़ेंगे दाम
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि धनतेरस, दिवाली, से लेकर 14 नवंबर तक शादियों का मौसम रहने से सोने-चांदी के बाजार गुलजार रहते हैं। लेकिन, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक की वजह से आने वाले समय में सोने के दाम बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed