फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Karnataka Investor freed from kidnappers Bengaluru Police MG Road abduction five crore ransom

कर्नाटक: बंगलूरू पुलिस ने अपहर्ताओं के चंगुल से निवेशक को छुड़ाया, मांगी थी पांच करोड़ की फिरौती; दो गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 03:24 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 30 Jun 2024 03:24 PM IST
सार

कर्नाटक के एक निवेशक को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने में कामयाबी मिली है। अपहरण के आरोपियों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन
Karnataka Investor freed from kidnappers Bengaluru Police MG Road abduction five crore ransom
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

बंगलूरू पुलिस ने राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में एक एमजी रोड से अपहृत शेयर बाजार निवेशक को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है। कर्नाटक के इस बहुचर्चित अपहरण कांड में अपराधियों ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। बंगलूरू पुलिस का आभार प्रकट करते हुए निवेशक राजू ने कहा, मुझे दूसरा जीवन मिलने जैसा एहसास हो रहा है। बंगलूरू पुलिस को सलाम। उन्होंने पुलिस आयुक्त बी दयानंद,  डीसीपी और बेंगलुरु हलुसुरू क्राइम ब्रांच के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

विज्ञापन


बंगलूरू से किडनैप कर तेलंगाना के जंगल ले गए
पॉश इलाके से अगवा किए गए शेयर बाजार निवेशक से जुड़ी शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अपहरण में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक यह वारदात 16 जून को हुई और रविवार को ही इसका पता चला। सोशल मीडिया पोस्ट में पीड़ित अजमीरा राजू ने कहा, 'मुझे बंगलूरू पुलिस ने बचा लिया है। अनजान लोगों ने 16 जून की आधी रात महात्मा गांधी रोड बेंगलुरु से अगवा कर उन्हें तेलंगाना के किसी जंगल में ले गए थे।' उन्होंने कहा कि अगवा किए जाने के 48 घंटे के भीतर पुलिस ने उन्हें मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


'कोई भी अपराधी बेंगलुरु पुलिस से बच नहीं सकता'
पुलिस ने अपहरण से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज जारी की है। सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में 8-10 लोगों को कार में बांधते देखा जा सकता है। अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराए जाने के बाद राजू ने कहा, कोई भी अपराधी बेंगलुरु पुलिस से बच नहीं सकता, बेंगलुरु शहर सबसे सुरक्षित शहर है! जय हिंद। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक हफ्ते से बंगलूरू के निजी होटल में रह रहे थे
निवेशक अजमीरा राजू लग्जरी लाइफ के कारण चर्चित रहते हैं। वह अपनी लग्जरी कार, विदेश यात्रा और क्रिकेटरों के साथ तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपहरण से पहले वह 6-7 दिनों सो बंगलूरू के एमजी रोड पर एक निजी होटल में रह रहे थे।


अपहर्ताओं ने पहले सोशल मीडिया पर देखा, फिर अगवा करने की साजिश रची
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने राजू को सोशल मीडिया पर फॉलो कर उनकी किडनैपिंग की साजिश रची। 16 जून को जब राजू अपने दोस्त के साथ डिनर करने गए, उसी समय पीछा कर अगवा किया गया। अपहर्ताओं ने तेलंगाना के फार्महाउस ले जाकर उसके साथ मारपीट भी की। रिहाई के बदले फिरौती के रूप में पांच करोड़ रुपये और बिटकॉइन की डिमांड की गई। राजू के दोस्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और राजू को मुक्त कराने में कामयाबी पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed