फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   johnson & johnson products selling cancer asbestos mixed talcum powder for decades khnowingly

सालों से जानबूझकर कैंसर पैदा करने वाला बेबी पाउडर बेच रही है जॉनसन एंड जॉनसनः रिपोर्ट

Sat, 15 Dec 2018 12:51 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 15 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
johnson & johnson products selling cancer asbestos mixed talcum powder for decades khnowingly
- फोटो : Reuters

बेबी पाउडर बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेजे) सालों से जानबूझकर कैंसर पैदा करने वाला पाउडर बेच रही है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने इस बात का खुलासा किया है कि 1970 से लेकर 2000 तक कंपनी अपने उत्पाद में एस्बेस्टस का प्रयोग करती रही है और इस बात की जानकारी कंपनी में कार्यरत हर व्यक्ति को थी। एस्बेस्टस से कैंसर का खतरा होता है। 

विज्ञापन


इनको थी जानकारी

रायटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी एग्जिक्यूटिव से लेकर के माइन मैनेजर, साइंटिस्ट, डॉक्टर और कंपनी के वकीलों को इस बात की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे बाहर नहीं आने दिया। 1971 से 2000 तक जॉनसन एंड जॉनसन के रॉ पाउडर और बेबी पाउडर की टेस्टिंग में कई बार एस्बेस्टस होने की बात सामने आई। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि क्या कंपनी ने इन उत्पादों को केवल अमेरिका में ही बेचा, या फिर इनको अन्य देशों में निर्यात किया गया। 
विज्ञापन


एस्बेस्टस की मात्रा को बढ़ाना चाहती थी कंपनी

कंपनी ने अमेरिकी रेगुलेटर्स पर दबाव बनाया था कि वो टेलकम पाउडर में एस्बेस्टस की मात्रा को बढ़ा दें। इसको कम करने की कोशिश के खिलाफ जाकर के उसने जो दबाव बनाया उसमें वो काफी हद तक सफल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट

इस रिपोर्ट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार को 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सीएनएन ने लिखा कि 2002 के बाद यह कंपनी के शेयर्स में सबसे बड़ी गिरावट है। 19 जुलाई 2002 को कंपनी के शेयर्स में 16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। तब कंपनी की एक पूर्व कर्मी ने कंपनी पर रिकॉर्ड में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।


सीएनएन के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन ने रॉयटर्स की इस रिपोर्ट को एक तरफा और गलत बताया है। कंपनी ने कहा, "रॉयटर्स का आर्टिकल एकतरफा और झूठा है। कंपनी का बेबी पाउडर सुरक्षित और एस्बेस्टस फ्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed