{"_id":"601264abdb2bd93ac11b69f2","slug":"joe-biden-administration-withdrew-injunction-preventing-h1b-visa-holders-spouse-from-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन प्रशासन का बड़ा फैसला, वापस लिया एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम से रोकने वाला आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बाइडन प्रशासन का बड़ा फैसला, वापस लिया एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम से रोकने वाला आदेश
Thu, 28 Jan 2021 12:45 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम से रोकने वाला आदेश वापस लिया गया
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कार्यभार संभावने के एक सप्ताह बाद ट्रंप युग के उस आदेश को वापस ले लिया, जिसके तहत एच-1बी कार्य वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम करने की अनुमति देने वाले एच4 वीजा पर रोक लगाई गई थी, जिनमें से ज्यादातर अत्यधिक कुशल भारतीय महिलाएं हैं। एच-4 वीजा एच-1बी वीजाधारकों के पति/पत्नी या 21 साल से अधिक उम्र के बच्चों को जारी किया जाता है।
विज्ञापन
क्या है एच-1बी वीजा?
उच्च कौशल वाले एच-1बी वीजाधारकों में बड़ी संख्या भारतीयों की है। एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा होता हैं, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष तकनीकी दक्षता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति होती है। इस वीजा के जरिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से प्रत्येक वर्ष करीब 10 हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
ओबामा के कार्यकाल में दी गई थी इजाजत
आमतौर पर एच-4 वीजा उन लोगों को जारी किया जाता है, जिन्होंने पहले ही अमेरिका में रोजगार-आधारित वैध स्थाई दर्जा पाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिका के ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) और ऑफिस ऑफ इंफॉर्मेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर्स (ओआईआरए) ने कहा कि इस संबंध में जारी नियम को वापस ले लिया गया है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों को रोजगार की इजाजत दी गई थी।
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन ने 2017 में रद्द किया था नियम
ट्रंप प्रशासन ने सत्ता में आने के तुरंत बाद 2017 में इस नियम को रद्द करने की घोषणा की। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाला ट्रंप प्रशासन अपने शासन के चार वर्षों में इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सका। राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान बाइडन ने ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को वापस लेने का वादा किया था।