फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   job opportunities in e commerce tech startups and retail will increase by 41 percent by December

अच्छी खबर: दिसंबर तक 41 फीसदी बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर, स्टार्टअप और आईटी सेक्टर में मिलेंगे मौके

Tue, 30 Nov 2021 05:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 30 Nov 2021 05:54 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ने के कारण भारतीय कंपनियों की नई भर्तियों की मांग बढ़ रही है। 

विज्ञापन
job opportunities in e commerce tech startups and retail will increase by 41 percent by December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

महामारी से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी के बीच नौकरियों के मोर्चे पर अच्छी खबर है। टीमलीज सर्विसेज की रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स, टेक स्टार्टअप और खुदरा क्षेत्र में मौके बढ़ने की वजह से अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में नौकरियों में 41 फीसदी इजाफा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


भारतीय कंपनियां दिसंबर, 2021 तक बड़ी संख्या में भर्तियां करेंगी। इससे दिसंबर तक देश में कर्मचारियों की मांग में 43 करोड़ की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन


आईटी सेक्टर में सर्वाधिक तेजी

क्षेत्र बढ़ोतरी
आईटी 69%
एजुकेशनल सर्विसेज 64%
हेल्थकेयर एंड फार्मा 61%
एफएमसीजी 59%
ई-कॉमर्स एवं टेक स्टार्टअप 57%
खुदरा 51%
लॉजिस्टिक्स 47%
विनिर्माण और इन्फ्रा 39%

(आईटी क्षेत्र में यह वृद्धि तब है, जब नौकरी छोड़ने वालों की दर बढ़कर 8.67 फीसदी पहुंच गई है)

बेंगलुरु और नई दिल्ली में सबसे ज्यादा भर्तियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा भर्तियां बेंगलुरु और नई दिल्ली में होगी। इन दोनों शहरों में भर्तियों में क्रमश: 67 फीसदी और 59 फीसदी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद में 53 फीसदी तेजी रह सकती है। भारतीय कंपनियों ने पिछली तिमाही में बेंगलुरु में 60 फीसदी, नई दिल्ली में 51% और हैदराबाद में 41% भर्तियां की थीं। आलोच्य तिमाही के दौरान गैर-मेट्रो शहरों में पुणे और चंडीगढ़ में क्रमश: 46 फीसदी एवं 43 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed