{"_id":"663c98161be9a69b81077a57","slug":"jharkhand-bearing-brunt-of-migration-lawlessness-rampant-corruption-sitharaman-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: 'पलायन, अराजकता और भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगत रहा झारखंड', वित्त मंत्री बोलीं- बदलाव समय की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: 'पलायन, अराजकता और भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगत रहा झारखंड', वित्त मंत्री बोलीं- बदलाव समय की जरूरत
Thu, 09 May 2024 03:02 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 09 May 2024 03:02 PM IST
सार
Jharkhand: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने झारखंड में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य में बदलाव समय की जरूरत है। सीतारमण ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि झारखंड के प्रति सौतेले व्यवहार के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आरोप लगाया कि झारखंड बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, पलायन और अराजकता का खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के शासन में बदलाव समय की जरूरत है। सीतारमण ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि झारखंड के प्रति सौतेले व्यवहार के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्योगों को मजबूत करने से पूर्वी भारत देश के लिए विकास का इंजन बन सकता है। उन्होंने कहा, "कारोबार सुगमता के मामले में झारखंड शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ करता था। लेकिन अब यहां 'जंगल राज' कायम है। अगर कानून व्यवस्था में सुधार हुआ तो राज्य अधिक निवेश आकर्षित करेगा... झारखंड में शासन में बदलाव समय की जरूरत है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के प्रति सौतेला व्यवहार करने के विपक्ष के आरोप निराधार हैं... झारखंड को 2024-25 के बजट में रेल परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 7,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।"
विज्ञापन