फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jewelers expect sales to increase on Rakshabandhan, focus on light weight diamond jewellery

Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर ज्वेलर्स को बिक्री बढ़ने की उम्मीद, हल्के वजन के डायमंड के आभूषणों पर जोर

Thu, 07 Aug 2025 07:39 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Thu, 07 Aug 2025 07:39 PM IST
सार

रक्षाबंधन को देखते हुए ज्वेलर्स इस बार डायमंड हल्के आभूषणों पर जोर दे रहे हैं।  कंपनियों का कहना है इस अवसर पर 10 से 15 प्रतिशत तक बिक्री की उम्मीद है।सोने और चांदी की बढ़ी कीमतों के बीच हल्के वजन के आभूषणों की मांग देखी जा रही है। इसमें डायमंड के हल्के वजन के आभूषणों का ट्रेंड युवाओं में देखने को मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
Jewelers expect sales to increase on Rakshabandhan, focus on light weight diamond jewellery
डायमंड के आभूषण - फोटो : Adobestock

विस्तार

रक्षाबंधन को देखते हुए रिटेल ज्वेलर्स इस बार डायमंड आभूषणों पर जोर दे रहे हैं। इसमें हल्के वजन के आभूषणों की नई श्रृंखलाओं को भी पेश कर उन पर कई तरह के ऑफर भी रिटेल ज्वेलरी कंपनियां दे रही हैं।

विज्ञापन


सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनियां इस बार अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए डायमंड के हल्के आभूषणों से उम्मीद जता रही हैं। वहीं सोने-चांदी के आभूषणों और राखी के लिए भी कंपनियां कई तहर की तरह की छूट और ऑफर उपभोक्ता को दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Festival Season: वाराणसी में चांदी की पायल और बिछिया ज्यादा बिक रही, ये है कारण; रोज 1500 किलो चांदी की खपत
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषणों की बिक्री 10 से 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद
तनिष्क के सीईओ अजय चावला कहते हैं त्योहार पर हल्के वजन के गहनों की मांग अधिक होगी, जिसमें डायमंड के आभूषणों की भी मांग पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। फिलहाल हल्के वजन के आभूषणों की बिक्री त्योहार पर रहेगी। जिसमें हमें 10 से 15 प्रतिशत बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।  देश में केवल 15 से 20 प्रतिशत उपभोक्ता डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं, इसलिए हम नेचुरल डायमंड की बिक्री को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

वैश्विक व्यापार अनिश्चितात से सोने-चंदी की कीमतें बढ़ी
सोने की कीमतें हमेशा बढ़ती रहती हैं, लेकिन इस बार वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने की कीमतों में तेजी वृद्धि हुई है। इसलिए उपभोक्ता हल्के वजन के सोने और डायमंड के आभूषणों की शिफ्ट हो रहे हैं। पोपली ज्वेलर्स के राजीव पोपली कहते हैं रक्षाबंधन पर बिक्री बढ़ने की संभावना है। लेकिन सोने और चांदी की बढ़ी कीमतों के बीच हल्के वजन के आभूषणों की मांग देखी जा रही है। इसमें डायमंड के हल्के वजन के आभूषणों का ट्रेंड युवाओं में देखने को मिल रहा है। 

रक्षाबंधन पर ऑफर और छूट

  • टाटा उत्पाद कैरेटलेन ने इस अवसर पर आभूषणों की नई रेंज पेश की है, जिसमें हल्के वजन के आभूषण के साथ सोने और चांदी के ब्रेसलेट और राखियां है। साथ ही टाटा उत्पाद तनिष्क अपने डायमंड के आभूषणों पर 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
  • कल्याण ज्वेलर्स की ओर से राखी गिफ्टिंग में हल्के वजन के आभूषण शामिल है, जिसमें सभी तरह के उपभोक्ता वर्ग के लिए हर तरह के डिजाइन के आभूषण है, जैसे कि भगवान गणेश की उपस्थिति से सेजे गोल्ड झुमके, नवरत्न ब्रेसलेट, आधुनिक डिजाइन के डायमंड आभूषण भी रक्षाबंधन को देखते हुए पेश किए गए हैं।
  • पीएनजी ज्वेलर्स का कहना है कि सोने और चांदी की राखियां की मांग फिलहाल देखी जा रही है, हमें उम्मीद है इस त्योहार में बिक्री बढ़ेगी।
  • वहीं बॉम्बे बुलियन एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन कहते हैं, रक्षाबंधन पर डायमंड के आभूषणों पर 20 प्रतिशत की छूट के साथ सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज नहीं लिया जाएगा।

तीसरे और दूसरी दर्जे के शहरों में डायमंड की खरीदारी बढ़ी
जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका (जीआईए) के अनुसार भारत में डायमंड ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। विशेषकर दूसरी और तीसरे दर्जे के शहरों से मजबूत खरीदारी रुझान देखा गया है। यह तेजी एक क्षेत्र तक नहीं है। देश में दक्षिण और उत्तर तथा पश्चिम भारत के हिस्सों में डायमंड ज्वेलरी में रुचि बढ़ रही है। 2025 की पहली छमाही में डायमंड ज्वेलरी की बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में नेचुरल डायमंड की खपत में भी वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed