फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jet airways now announces refund process for travel agents, will take 45 days period

45 दिन में शुरू होगा जेट एयरवेज के इन यात्रियों का रिफंड प्रोसेस, कंपनी ने किया एलान

Thu, 25 Apr 2019 01:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 25 Apr 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
jet airways now announces refund process for travel agents, will take 45 days period
jet airways

अस्थाई तौर पर बंद हो चुकी जेट एयरवेज के यात्रियों को 45 दिन के अंदर रद्द टिकट का पैसा रिफंड करने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि यात्रियों को पैसा कब तक मिलेगा। 

विज्ञापन

20 मई तक भरना होगा फॉर्म

कंपनी ने कहा कि ट्रैवल कंपनियों और उनके एजेंट को 20 मई तक फॉर्म भरकर के देना होगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रांसपोर्ट पोर्टल (आईएटीए) पर जाकर के अप्लाई करना होगा। कंपनी ने पहले से ही अपना पैसा आईएटीए के पास जमा कर रखा है। 

विज्ञापन

कार्ड से बुकिंग करने वालों के लिए अलग नियम

जिन यात्रियों ने क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के जरिए टिकट की बुकिंग कराई है उनके लिए रिफंड का प्रोसेस अलग तरीके से जारी होगा। इसके लिए कंपनी अलग से एलान करेगी। बंद हो चुकी जेट एयरवेज ने अब रद्द हुई फ्लाइट्स के टिकट पर रिफंड देने का एलान कर दिया है। कंपनी ने इसके लिए यात्रियों को ई-मेल भेजना शुरू कर दिया है ताकि वो रिफंड के लिए क्लेम कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways now announces refund process for travel agents, will take 45 days period

7-10 दिन में मिलेगा पैसा

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक लिंक लगाया है, जहां पर जाकर के यात्रियों को क्लेम फॉर्म को भरना होगा। फॉर्म भरने के सात से 10 दिन के अंदर यात्रियों के खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। 

दूसरी एयरलाइन में शिफ्ट करने का प्रावधान

हालांकि जो यात्री रिफंड नहीं चाहते हैं उनको दूसरी एयरलाइन में शिफ्ट करने का भी प्रावधान किया गया है। जेट एयरवेज ने कहा है कि उसके सभी कार्यालयों, ग्राहक सेवा और सोशल मीडिया टीम के पास बहुत सारे यात्रियों के संदेश आ रहे हैं। इसके चलते अभी टीम 24*7 काम कर रही हैं। 

यह लोग भर सकते हैं फॉर्म

हालांकि कंपनी ने कहा है कि वो ही यात्री इस क्लेम रिफंड फॉर्म को भरेंगे, जिन्होंने टिकट की बुकिंग सीधे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या फिर उसके टिकट ऑफिस से की है। 

फॉर्म में देनी होगी यह जानकारी

यात्रियों को फॉर्म में अपना पूरा नाम, रूट (उदाहरण के लिए दिल्ली-मुंबई-दिल्ली), पीएनआर नंबर, टिकट नंबर, यात्रा की तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी देनी होगी। इसके साथ उनको बताना होगा कि वो रिफंड चाहते हैं या फिर दूसरी फ्लाइट पर शिफ्ट करना चाहते। इस तरह से आपको रिफंड मिल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed