जेट एयरवेज, एयर एशिया पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, आप भी वीकेंड पर ले सकते हैं फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन में हवाई यात्रा का प्लान कर रहे यात्रियों को देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियों ने बढ़िया मौका दिया है। सेल ऑफर के तहत कंपनियां घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही हैं। हालांकि टिकट पर छूट का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को एक शर्त पूरी करनी होगी। यह ऑफर जेट एयरवेज और एयर एशिया लेकर के आई हैं।
23 जुलाई तक करनी होगी बुकिंग
देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज यात्रियों को 30 फीसदी छूट दे रही है। यह छूट यात्रियों को बेस फेयर पर मिलेगी। जेट अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर यह छूट दे रहा है। इसके अलावा कंपनी इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 फीसदी की छूट भी दे रही है।
एयर एशिया दे रहा है इस रूट पर छूट
हाल ही में एयर एशिया ने बंगलूरू और अमृतसर के बीच नई सेवा शुरू की है। इस रूट पर कंपनी 22 जुलाई तक बुकिंग करने वाले यात्रियों को 30 फीसदी की छूट दे रही है। वहीं विशाखापट्टनम और भुवनेश्वर से क्वालालुंपर तक का टिकट 3999 रुपये में मिल रहा है। इस रूट पर यात्री 31 जनवरी 2019 तक यात्रा कर सकेंगे।
एयर एशिया ने पहले निकाला था यह ऑफर
देश और विदेश में घूमने के लिए इस साल नवंबर से लेकर के अगले साल अगस्त तक का प्लान बना रहे हैं तो फिर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने बिग सेल के नाम से मई में ऑफर निकाला था।
यह ऑफर प्रत्येक एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए है, जिसमें किराया 999 रुपये से शुरू होकर के 3500 रुपये के बीच था। जिन शहरों के लिए यह ऑफर था उनमें भुवनेश्वर, कोच्चि, नई दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़, रांची, जयपुर, चेन्नई, पुणे, सूरत, विशाखापट्टनम, कोलकाता व इंफाल शामिल हैं।
कंपनी के इस ऑफर के तहत 1 नवंबर से लेकर के 13 अगस्त 2019 तक एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकते हैं।