Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jensen Huang Resigns Know All this this Honeytrap row of nvidia

हनीट्रैप विवाद: एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग का इस्तीफा, जानिए 33 साल बाद क्यों छोड़ना पड़ा पद

Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 12 Nov 2026 07:27 PM IST
सार

  • हनीट्रैप प्रकरण  में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है।

विज्ञापन
Jensen Huang Resigns Know All this this Honeytrap row of nvidia
जेन्सन हुआंग - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हनीट्रैप प्रकरण में नाम आने के बाद एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे 1993 से इस पद पर थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चिप बनाने वाली दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) इस समय अपने सबसे बड़े नेतृत्व संकट से जूझ रही है। कंपनी के कोफाउंडर और 1993 से सीईओ रहे जेनसन हुआंग के खिलाफ कथित व्यक्तिगत संबंधों और जासूसी से जुड़े आरोपों के बाद बोर्ड की ओर से उन्हें हटाए जाने की चर्चाओं के बीच पद छोड़ा है। उन्हें करीब 33 साल बाद अपना पद छोड़ना पड़ा है। उनके उत्तराधिकारी कौंन होंगे? इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

विज्ञापन


यह खबर दो कथित विवाहेतर संबंधों के खुलासे के बाद आई है। इनमें से एक संबंध एक ऐसी कारोबारी महिला से जुड़ा है, जिसका अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी खुफिया एजेंसी से संबंध होने का शक है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के बाद उनके इस्तीफे का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

एनवीडिया प्रमुख का इस्तीफा कितना अहम?

63 वर्षीय हुआंग पर उनके व्यक्तिगत संबंधों और कंपनी के लिए उनके संभावित प्रभावों को लेकर जांच बढ़ गई है। हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उन्होंने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के प्रमुख आपूर्तिकर्ता में बदल दिया है। वह वैश्विक एआई उद्योग के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के बोर्ड बैठक के बाद बताया गया है कि जेन्सन हुआंग ने टेक दिग्गज एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, कंपनी के बोर्ड ने कहा। दूसरी ओर, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कि हुआंग का अपनी ही कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव के साथ दूसरा अफेयर था, कंपनी के शेयर और गिर गए।

रविवार को हुआंग ने एक महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। वह महिला कथित तौर पर दूसरी कंपनी की थी और कथित तौर पर एक चीनी जासूस भी थी। वहीं बीजिंग ने US को चेतावनी दी है कि वह जासूसी के आरोपों का इस्तेमाल एक बार फिर चीन को टेक सेल्स पर रोक लगाने के बहाने के तौर पर न करे। हुआंग ने जिस अफेयर की बात मानी है, उसकी जांच एनवीडिया और एफबीआई पहले से ही कर रही है। टेक के टेलर स्विफ्ट के नाम से मशहूर जेन्सन हुआंग ग्लोबल एआई बूम का चेहरा हैं।

जेन्सन हुआंग पर क्या आरोप हैं और शेयरों पर क्या असर पड़ा?

एनवीडिया के भीतर यह संकट तब गहराया जब हुआंग के व्यक्तिगत संबंधों को लेकर गंभीर खुलासे हुए:

  • दो रिश्तों की खबरें: रिपोर्टों के मुताबिक, हुआंग का एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ संबंध सामने आया, वहीं इससे पहले एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ उनके संबंधों की खबर आई थी, जिसके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय से संबंध होने का संदेह है।
  • जांच और हुआंग का बयान: हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी। बोर्ड ने कानूनी फर्म वैचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज (Wachtell, Lipton, Rosen & Katz) के सहयोग से स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।

यह जांच एक मीडिया रिपोर्ट के बाद शुरू हुई थी। इस रिपोर्ट में हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला से करीबी संबंधों का जिक्र था। आरोप है कि उस महिला ने बीजिंग को गोपनीय जानकारी दी थी। हुआंग ने 8 नवंबर को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति बेवफा होने के लिए माफी मांगी। उन्होंने अपने संबंधों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। हुआंग ने कहा, "मेरे कार्यों से उन्हें और हमारे बच्चों को चोट पहुंची है। मैंने जो किया, उसके लिए कोई बहाना नहीं है। मुझे गहरा खेद है।" चीन ने एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निशाना बनाने वाले जासूसी अभियान के आरोपों को खारिज किया। उसने संदिग्ध चीनी खुफिया साजिश की रिपोर्टों को बीजिंग के खिलाफ एक बदनामी अभियान करार दिया।

क्या है एनवीडिया की बाजार में स्थिति?

एनवीडिया बाजार पूंजीकरण के हिसाब से अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन गई है। इसकी वृद्धि एआई चिप बाजार में इसके प्रभुत्व के कारण हुई है। अनुमान है कि अत्यधिक मांग वाले एआई चिप्स में एनवीडिया की बाजार हिस्सेदारी कम से कम 80 फीसदी है। एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सेमीकंडक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है। यह प्रभुत्व एनवीडिया को तकनीकी क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी बनाता है।

एनवीडिया की शुरुआत कैसे हुई?

एनवीडिया की स्थापना 1993 में तीन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों ने की थी। इनमें जेन्सेन हुआंग, क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रीम शामिल थे। उन्होंने कैलिफोर्निया के बे एरिया में एक डेनी रेस्तरां में अपनी योजना बनाई थी। कंपनी का शुरुआती ध्यान वीडियो गेम और मल्टीमीडिया के लिए 3डी ग्राफिक्स उपलब्ध कराने पर था। उन्होंने गेमिंग बाजार को राजस्व उत्पन्न करने का एक अनुकूल अवसर माना। यह चुनौतीपूर्ण कंप्यूटेशनल समस्याओं को हल करने का भी अवसर था, जिससे भविष्य की वृद्धि हो सकती थी।

हुआंग के मुहर लगाने वाले एनवीडिया बोर्ड में कौन-कौन?

एनवीडिया में कोई पारंपरिक बोर्ड चेयरमैन नहीं होता, बल्कि एक लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर होता है। हुआंग के अलावा बोर्ड के सभी 10 सदस्य स्वतंत्र (इंडिपेंडेंट) हैं। भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह (एली लिली की पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर) इस बोर्ड का प्रमुख हिस्सा हैं और वह कंपनी की ऑडिट कमेटी व कंपनसेशन कमेटी दोनों में शामिल हैं।

एनवीडिया के कुल 11 सदस्यीय निदेशक मंडल में शामिल सभी सदस्यों के नाम निम्नलिखित हैं:

  1. जेनसन हुआंग (Jensen Huang): सह-संस्थापक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)।
  2. स्टीफन सी. नील (Stephen C. Neal): लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और प्रख्यात लॉ फर्म कूली (Cooley) के चेयरमैन एमेरिटस।
  3. डॉ. आरती शाह (Aarti Shah): स्वतंत्र निदेशक (ऑडिट और कंपनसेशन कमेटी सदस्य)।
  4. टेंच कॉक्स (Tench Coxe): वेंचर कैपिटलिस्ट एवं सटर हिल वेंचर्स के पूर्व प्रबंध निदेशक (1993 से बोर्ड में)।
  5. हार्वे सी. जोन्स (Harvey C. Jones): सिनॉप्सिस के पूर्व सीईओ व टेक्नोलॉजी निवेशक (1993 से बोर्ड में)।
  6. ए. ब्रूक सीवेल (A. Brooke Seawell): वेंचर कैपिटलिस्ट, न्यू एंटरप्राइज एसोसिएट्स के पूर्व पार्टनर (ऑडिट कमेटी चेयरमैन)।
  7. मार्क ए. स्टीवंस (Mark A. Stevens): सिकोइया कैपिटल के पूर्व प्रबंध साझेदार एवं एस-क्यूब्ड कैपिटल के प्रमुख।
  8. डॉन हडसन (Dawn Hudson): पेप्सिको नॉर्थ अमेरिका की पूर्व सीईओ और एनएफएल की पूर्व सीएमओ (कंपनसेशन कमेटी चेयर)।
  9. जॉन ओ. डाबिरी (John O. Dabiri): कैलटेक (Caltech) में एयरोनॉटिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर।
  10. मेलिसा बी. लोरा (Melissa B. Lora): टैको बेल इंटरनेशनल की पूर्व प्रेसिडेंट।
  11. सुजैन नोरा जॉनसन (Suzanne Nora Johnson): गोल्डमैन सैक्स की पूर्व वाइस-चेयरमैन (जुलाई 2026 में बोर्ड में शामिल)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed