फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos will donate most of his wealth, Amazon chief told his plan

Jeff Bezos Amazon: जेफ बेजोस अपनी अधिकांश संपत्ति दान करेंगे, मंदी की आशंका पर दिया ये बड़ा बयान

Tue, 15 Nov 2022 12:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 15 Nov 2022 12:24 PM IST
सार

Jeff Bezos Amazon: अमेजन के सीईओ पद से सेवानिवृत्त हो चुके जेफ बेजोस ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा है कि वह अपने धन का एक बड़ा हिस्सा जलवायु परिवर्तन से जुड़े मसलों पर काम करने वालों पर खर्च करेंगे।

विज्ञापन
Jeff Bezos will donate most of his wealth, Amazon chief told his plan
अमेजन सीईओ जेफ बेजोस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में शामिल और अमेजन कंपनी के मुखिया जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अमेजन संस्थापक बेजोस अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने का प्लान बना रहे हैं। बता दें कि जेफ बेजोस के पास फिलहाल करीब 124 बिलियन डाॅलर की संपत्ति है और फाेर्ब्स के अनुसार वे दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। पूरी दुनिया में उनसे ज्यादा संपत्ति सिर्फ एलन मस्क, बर्नार्ड अर्नाल्ट व उनके परिवार और भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के पास है।  

विज्ञापन

अमेजन के सीईओ पद से सेवानिवृत्त हो चुके जेफ बेजोस ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा है कि वह अपने धन का एक बड़ा हिस्सा जलवायु परिवर्तन से जुड़े मसलों पर काम करने वालों पर खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम से  विविधता से भरी इस दुनिया में गहरे सामाजिक और राजनीतिक विभाजनों के बावजूद मानवता को एकजुट करने की कोशिशों में लगे लोगों को मदद मिलेगी।

विज्ञापन

जेफ बेजोस के अनुसार वह अपनी ज्यादातर संपत्ति कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इससे पहले भी दुनिया कई धनाढ्यों ने अपनी संपत्ति को दान करने का एलान किया है। बता दें कि कई बार अलोचनों ने जेफ बेजोस की गिविंज प्लेज पर हस्ताक्षर नहीं करने के लिए फटकार लगाई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

जेफ ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि पत्रकार रह चुकीं उनकी पार्टनर लॉरेन सांचेज भी इस काम में उनकी मदद कर रही हैं। मालूम हो कि लॉरेल सांचेज अब एक फिलैन्थ्रॉपिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। जेफ से जब यह पूछा गया कि क्या वह अपने जीवनकाल में अर्जित की गई ज्यादातर संपत्ति दान करने जा रहे हैं? तो उन्होंने सीधे जवाब दिया “हां मैं ऐसा करने जा रहा हूं, बस ये नहीं समझ पा रहा हूं कि इसे कैसे किया जाए। 

आगे बेजोस ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं है। जैसे अमेजन को खड़ा करना आसान नहीं था उसी तरह अब तक की अर्जित संपत्ति को दान करना भी आसान नहीं है। उन्होंने कहा अमेजन को बनाने में बहुत मेहनत लगी है। उन्होंने कहा मैं और मेरी पार्टनर दोनों ही यही चाहते हैं हैं। दान और फिलैन्थ्रॉपी दोनों ही एक-दूसरे से मिलते जुलते हैं। कई बार आपको लगता है कि आप अप्रभावी चीजें भी कर सकते हैं पर इस काम के लिए आपको ध्यान लगाकर सोचना पड़ेगा। आपको अपनी टीम में शानदार लोगों को रखना पड़ेगा।

जेफ बेजोस की सलाह- अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा मंदी का खतरा, नकद बचाकर रखें 

अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने आशंका जताई है कि अमेरिका पर मंदी का खतरा अब भी मंडरा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं और कारोबार जगत को सलाह देते हुए कहा है कि विनाशकारी मंदी को देखते हुए उन्हें नकदी जमा करने के रखनी चाहिए।

अमेजन के अरबपति मुखिया और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने कहा है कि अर्थव्यवस्था की हालत फिलहाल अच्छी नहीं दिख रही है। चीजें मंदी के कारण धीमी पड़ रही हैं। अर्थव्यवस्था के अधिक से अधिक सेक्टर्स में लोग नौकरी से निकाले जा रहे हैं। आगे उन्होंने कहा, ‘भले ही हम अभी मंदी में नहीं हैं, पर आशंका है कि बहुत जल्दी हम मंदी से जूझ रहे होंगे।

बेजोस ने सलाह दी है कि अमेरिकी उपभोक्ताओं को फिलहाल बड़ी खरीदारी जैसे नया टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और कार आदि खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही, उन्होंने छोटे कारोबारियों को सलाह दी कि उन्हें नए उपकरणों में निवेश की योजनाओं को फिलहाल टालने पर विचार करना चाहिए और उसकी जगह अपने नकद जमा को मजबूत करना चाहिए। ई-कॉमर्स क्षेत्र के दिग्गज ने हालांकि यह नहीं बताया कि मंदी कितने समय तक रह सकती है, पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आर्थिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। 



बेजोस की नवीनतम टिप्पणियां अक्टूबर में गोल्डमैन सैक्स के सीईओ डेविड सोलोमन के बयान पर दी गई प्रतिक्रिया पर मुहर लगातीं हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका में मंदी की प्रबल आशंका है। बेजोस ने उस समय ट्वीट किया था कि फिलहाल ये अर्थव्यवस्था आपको संयम बरतने के लिए कह रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed