फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeep Maker Stellantis CEO Carlos Tavares steps down, Know the reason

Carlos Tavares Resign: 'जीप' बनाने वाली कंपनी के सीईओ ने दिया इस्तीफा, तीखी आलोचना के बाद लेना पड़ा फैसला

Mon, 02 Dec 2024 05:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 02 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

Stellantis CEO Carlos Tavares steps down: स्टेलेंटिस की बिक्री में भारी गिरावट, डीलरों के पास बिना बिके वाहनों की अधिकता, कई संयंत्रों में छंटनी, और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन से इस्तीफे की मांग के बाद सीईओ कार्लोस टैवारेस ने पद छोड़ा है।

विज्ञापन
Jeep Maker Stellantis CEO Carlos Tavares steps down, Know the reason
कार्लोस टैवारेस - फोटो : @Stellantis

विस्तार

क्रिसलर, जीप, फिएट और प्यूजो सहित नामी-गिरामी ब्रांडों की कार बनाने वाली कंपनी स्टेलांटिस के सीईओ कार्लोस टैवारेस ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने रविवार को बताया कि कार्लोस ने बोर्ड के साथ मतभेदों, निराशाजनक बिक्री और सीईओ पद से हटाने की मांग उठने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया। 

विज्ञापन


स्टेलेंटिस की बिक्री में भारी गिरावट, डीलरों के पास बिना बिके वाहनों की अधिकता, कई संयंत्रों में छंटनी, और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (जो इसके अमेरिकी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है) से इस्तीफे की मांग के बाद कार्लोस टैवारेस ने पद छोड़ा है । इसके अलावे, अमेरिकी डीलरों की एक परिषद की ओर से भी उनके कार्यकाल की तीखी आलोचना की गई थी। स्टेलांटिस के वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक हेनरी डी कैस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि टैवरेस और स्टेलांटिस के निदेशक मंडल के "विचार अलग-अलग थे", जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन


66 वर्षीय पुर्तगाली व्यवसायी टैवरेस, फ्रांसीसी ऑटोमेकर पीएसए ग्रुप, प्यूज़ो के निर्माता और यूरोपीय-अमेरिकी ऑटोमेकर फिएट-क्रिसलर को नए नाम वाले स्टेलांटिस में विलय करने वाले सौदे के केंद्र में थे। यह टोयोटा, फॉक्सवैगन समूह और हुंडई मोटर समूह के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी है। जनवरी 2021 में संपन्न हुए उस सौदे से पहले वे पीएसए ग्रुप के अध्यक्ष थे। इस साल की शुरुआत में, यह घोषणा की गई थी कि टैवरेस 2026 की शुरुआत में अपने अनुबंध के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed