फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   itc hiked cigarette prices by 15 percent on popular brands

महंगा हुआ सिगरेट का कश लगाना, आईटीसी ने कई ब्रांड्स के बढ़ाए दाम

Tue, 05 Mar 2019 06:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Mar 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
itc hiked cigarette prices by 15 percent on popular brands

सिगरेट का कश लगाना अब महंगा हो गया है। देश में सबसे बड़ी सिगरेट उत्पादक कंपनी इंडियन टौबेको कंपनी (आईटीसी) ने अपने कई प्रसिद्ध ब्रांड की कीमतों में 15 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इस इजाफे के बाद कंपनी के शेयरों में दो फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 

विज्ञापन

तीन ब्रांड हुए महंगे

कंपनी ने अपने तीन ज्यादा बिकने वाले ब्रांड ब्रिस्टल, फ्लेक एक्सेल और कैप्सटन के दामों में वृद्धि की है। अब ब्रिस्टल का पैक 60 रुपये के बजाए 64 रुपये, फ्लेक एक्सेल का पैक 54 रुपये के बजाए 60 रुपये और कैप्सटन 48 रुपये के बजाए 55 रुपये में मिलेगा। सिगरेट के एक पैकेट में 10 सिगरेट होती हैं। 

विज्ञापन


कंपनी के इन तीन ब्रांड्स की मार्केट में 20 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2018 में गोल्ड फ्लेक सेंचुरी, गोल्ड फ्लेक स्पेशल फिल्टर और फ्लेक गोल्ड क्रेस्ट के दामों में 10 फीसदी का इजाफा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि उसका शेयर कारोबार बंद होते वक्त 282.65 रुपये का हो गया था। सिगरेट बाजार में कंपनी की 40 फीसदी हिस्सेदारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed