फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Raid: Income Tax raids on Congress MLA's residence in Ranchi, ED raids on Army land grabbers

Jharkhand ED Raids: रांची में कांग्रेस विधायक के आवास पर आयकर छापा, सेना की जमीन कब्जाने वालों पर ईडी की दबिश

Fri, 04 Nov 2022 11:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 04 Nov 2022 11:01 PM IST
सार

Ranchi ED Raids News: झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। वहीं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारतीय सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करनेवालों के करीब एक दर्जन ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
IT Raid: Income Tax raids on Congress MLA's residence in Ranchi, ED raids on Army land grabbers
झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक के घर आयकर छापा - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के रांची में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह के आवास पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। फिलहाल विधायक के आवास पर इनकम टैक्स के अफसरों की छापेमारी जारी है। छापेमारी को लेकर जयमंगल सिंह का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि उनके बिहार में पटना स्थित घर पर भी छापा पड़ा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, ईडी पश्चिम बंगाल और झारखंड के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ईडी यह कार्रवाई अवैध तरीके से सेना की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कर रही है। ईडी का छापा जिन जगहों पर चल रहा है उनमें कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल व अन्य लोगों के घर और दफ्तर शामिल हैं। बताया गया है कि केंद्रीय एजेंसी अग्रवाल से जुड़े परिसरों समेत रांची और आसपास के इलाकों में करीब आठ जगहों और कोलकाता में चार जगहों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के संयुक्त दलों द्वारा कुछ रियल एस्टेट डीलर, निजी व्यक्तियों और संबंधित संस्थाओं पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय सेना की भूमि की बिक्री और खरीद में जाली कागज़ातों के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए दायर प्राथमिकी से उपजी है। अग्रवाल को ईडी ने पिछले महीने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं में एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजीव कुमार को “फंसाने” की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले का संबंध ईडी द्वारा जांच के दायरे में शामिल कथित अवैध खनन मामले से भी है, जिसमें हाल ही में सोरेन को तलब किया गया था और उनके एक सहयोगी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।



हेमंत सोरेन ने भाजपा पर लगाया आरोप
इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि झारखंड में आयकर विभाग के अधिकारी भाजपा द्वारा मुहैया कराए गए वाहन में छापेमारी करने गए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में आईटी विभाग का एक अधिकारी बीजेपी के वाहन पर छापा मारने जाता है। नैतिकता का प्रचार करने वालों ने अपने चेहरे काले कर लिए हैं। शर्म आनी चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं का लबादा पहनकर ये लोग जनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसी सामंती ताकतों को पहचानिए। वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी का छापे से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed