फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC Train Railway Will Not Give Sheet Towel reach station At Least 90 minutes Before

रेलवे में कैसा होगा सफर, डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन, यात्रियों के लिए ये हैं दिशा-निर्देश

Tue, 12 May 2020 11:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 12 May 2020 11:50 AM IST
सार

भारतीय रेलवे मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। रेलवे ने कहा है कि विशेष ट्रेनों की अगले सात दिन के लिए 16.15 करोड़ रुपये मूल्य की 45,533 से अधिक टिकट बुक की गईं।

विज्ञापन
IRCTC Train   Railway Will Not Give Sheet Towel reach station At Least 90 minutes Before
भारतीय रेलवे

विस्तार

भारतीय रेलवे ने कुछ चुनिंदा मार्गों पर यात्री ट्रेन सेवाएं शुरू करते हुए चलने वाली ट्रेनों के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कम से कम डेढ़ घंटे पहले रेलवे स्टेशन पहुंचना शामिल है। 

विज्ञापन


यात्रियों को नहीं मिलेगा चादर व तौलिया
12 मई से यात्री ट्रेनों में सवार होने वालों को रेलवे पहले की तरह चादर, तौलिया, सामान्य भोजन, पेय आदि मुहैया नहीं कराएगा। फिलहाल यात्रियों को सिर्फ डिब्बाबंद भोजन और हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क पहनना अनिवार्य
भारतीय रेल का कहना है कि सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। ट्रेनों में सिर्फ वातानुकुलित श्रेणी के डिब्बे होंगे, किराया सामान्य राजधानी ट्रेन के अनुरूप होगा। भारतीय रेल ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी चादर, भोजन और पानी साथ लेकर आएं, क्योंकि यात्रा के दौरान रेलवे उन्हें सिर्फ डिब्बाबंद भोजन देगा, जिसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा। 

IRCTC Train   Railway Will Not Give Sheet Towel reach station At Least 90 minutes Before
आरोग्य सेतु एप - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के लिए अनिवार्य हुई आरोग्य सेतु एप 
इसके अतिरिक्त भारतीय रेलवे ने मंगलवार से शुरू हो रही विशेष यात्री ट्रेनों में यात्रा के लिए 'आरोग्य सेतु एप' को फोन में डाउनलोड करना 'अनिवार्य कर दिया है। सोमवार को रेलवे ने इस एप को फोन में रखने की सलाह दी थी, जो कि अनिवार्य नहीं था।

रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि, 'भारतीय रेलवे कुछ यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों के लिए फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।' सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्रियों की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक औपचारिक संदेश में इसे अनिवार्य बना दिया। जिन यात्रियों के फोन में यह एप नहीं होगा, उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, जानें आज कितनी हुई कीमत

हालांकि अभी इसको लेकर स्पष्टता नहीं है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने एक निर्देश में इसे अनिवार्य बनाने को गैरकानूनी बताया है।

9.8 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया गया एप
मालूम हो कि आरोग्य सेतु एप को अब तक 9.8 करोड़ स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा चुका है। इसका इस्तेमाल सरकार द्वारा संक्रमण के मामलों में संपर्क का पता लगाने और उपयोगकर्ताओं को चिकित्सीय सलाह देने में किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने कोविड-19 संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र में भी इस एप को डाउनलोड करना जरूरी बताया है।
 

IRCTC Train   Railway Will Not Give Sheet Towel reach station At Least 90 minutes Before
भारतीय रेलवे

टिकटें रद्द कराने का भी है विकल्प
सार्वजनिक परिवहन का कहना है कि इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण अधिकतम सात दिन के लिए होगा, फिलहाल आरएसी और वेटिंग टिकट जारी नहीं होगी, ट्रेन में टीटीई को किसी की टिकट बनाने की अनुमति नहीं होगी। भारतीय रेल ने टिकटें रद्द कराने का भी विकल्प दिया है। 

इस संबंध में उसका कहना है कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले तक टिकट रद्द करा सकते हैं लेकिन टिकट रद्द होने पर कुल किराए का 50 फीसदी शुल्क के रूप में काट लिया जाएगा। गौरतलब है कि उक्त विशेष ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी। 

सिर्फ वेबसाइट से हो सकती है बुकिंग
बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। आरक्षण के दौरान प्राप्त टिकटों पर 'क्या करें और क्या ना करें' स्पष्ट रूप से लिखा होगा। सिर्फ वैध आरक्षित टिकटधारकों को रेलवे स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगी, सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएंगे। यात्रा के दौरान ट्रेन बेहद कम स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed