फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   irctc to pay 1.62 lakh rupees as compensation to tejas express passengers for running late

तेजस एक्सप्रेस के देरी से चलने पर IRCTC देगी 1.62 लाख रुपये का मुआवजा

Mon, 21 Oct 2019 02:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 21 Oct 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
irctc to pay 1.62 lakh rupees as compensation to tejas express passengers for running late
19 अक्तूबर को तेजस एक्सप्रेस के तीन घंटे से अधिक लेट होने के कारण आईआरसीटीसी यात्रियों को करीब 1.62 लाख रुपये का मुआवजा देगी। यह मुआवजा बीमा कंपनियों के जरिए कुल 950 यात्रियों को मिलेगा। ऐसा रेलवे के इतिहास में पहली बार होगा, कि ट्रेन के लेट होने के चलते रेलवे की तरफ से मुआवजा दिया गया हो। 
विज्ञापन


इतनी लेट हुई थी ट्रेन
19 अक्तूबर को ट्रेन लखनऊ से अपने तय समय सुबह के 6.10 बजे के बजाए 9.55 बजे चली और दोपहर बाद 3.40 बजे पहुंची। नई दिल्ली पहुंचने का इसका सही समय 12.25 बजे है। वहीं वापसी में ट्रेन 3.35 के बजाए 5.30 बजे चली और देर रात 11.30 बजे लखनऊ पहुंची। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने का सही समय रात्रि 10.05 बजे है। लखनऊ से दिल्ली आए 450 यात्रियों को 250 रुपये और दिल्ली से लखनऊ गए 500 यात्रियों को को 100 रुपये का मुआवजा मिलेगा। 
विज्ञापन


यात्रियों को रिफंड लेने के लिए लिंक भेजा गया है। इस लिंक के माध्यम से रिफंड के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। देरी की वजह से आईआरसीटीसी ने यात्रियों से खेद जताया है। चार अक्टूबर को तेजस का उद्घाटन हुआ था, जिसके बाद पहली बार यह ट्रेन देरी से दिल्ली पहुंची। जबकि अभी तक ट्रेन बिलकुल राइट टाइम चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रेन केलेट होने पर रिफंड की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जा रही है। इसके तहत एक घंटे से अधिक लेट होने पर यात्रियों को 100 रुपये और दो घंटे से ज्यादा लेट होने पर 250 रुपये रिफंड दिया जाएगा। 

पहली बार ट्रेन लेट हुई। पैसेंजरों से खेद जताया और उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए फ्री में लंच भी करवाया गया। इतना ही नहीं प्रत्येक पैसेंजर को सॉरी लिखे स्टीकर वाले स्नैक्स परोसे गए। देरी की वजह से रिफंड केलिए पैसेंजरों को लिंक भेज दिया गया है।
-अश्विनी श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed