{"_id":"5944d6f94f1c1b5c158b47da","slug":"irctc-makes-rail-ticket-booking-easy-have-not-to-give-personal-details-everytime","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराना हुआ आसान, बार-बार नहीं देनी होगी पर्सनल डिटेल्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराना हुआ आसान, बार-बार नहीं देनी होगी पर्सनल डिटेल्स
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
Irctc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को राहत दी है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को अब ऑनलाइन टिकटिंग के दौरान अपना नाम, पता, फोन नंबर, बैंक डिटेल्स जैसे आंकड़े बार-बार टाइप नहीं करने होंगे। केवल एक कोड या पेमेंट मोड डालते ही संबंधित यात्री की व्यक्तिगत जानकारी बुकिंग के दौरान तत्काल सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए आईआरसीटीसी ने क्विक रिस्पांस कोड (क्यूआर) वेस्ड एम वीजा लांच कर दिया है। आईआरसीटीसी के पीआरओ संदीप दत्ता ने बताया कि इस कोड के माध्यम से बुकिंग के दौरान यात्री का रिस्पांस टाइम घटेगा।
विज्ञापन
साथ ही उसके एकाउंट से पैसा जल्द ट्रांसफर हो जाएगा। पैसा जल्द ट्रांसफर होने से यात्री का टिकट पहले के मुकाबले कम समय में बन जाएगा।
मोबाइल या पर्सनल पीसी से ई -टिकट बनाने के दौरान यात्रियों को बार-बार पर्सनल डिटेल्स और अन्य जानकारियां टाइप करने में समस्या आती थी। इसी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने नई व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन