फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   irctc and railways started promotion on wheels with akshay kumar starrer housefull 4

IRCTC ने निकाला कमाई का नया जरिया, फिल्म प्रमोशन के लिए हो सकेगी ट्रेन की बुकिंग

Wed, 16 Oct 2019 02:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 16 Oct 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
irctc and railways started promotion on wheels with akshay kumar starrer housefull 4
ir - फोटो : Twitter

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन (आईआरसीटीसी) ने रेल मंत्रालय के साथ मिलकर के कमाई का नया जरिया निकाला है। रेलवे अब विशेष ट्रेनों के कोच पर फिल्मों का प्रमोशन भी करेगा, जिसकी शुरुआत अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म हाउसफुल 4 के साथ शुरू हो चुकी है। रेलवे ने अपनी इस योजना को 'प्रमोशन ऑन व्हील्स' नाम दिया है। 

विज्ञापन


'प्रमोशन ऑन व्हील्स' के तहत विज्ञापन गतिविधियों और कला, संस्कृति, फिल्मों, टेलीविजन कार्यक्रमों, खेल व अन्य के प्रचार के लिए विशेष ट्रेन उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

पहली फिल्म है हाउसफुल 4

आईआरसीटीसी और पश्चिम रेलवे ने एक आठ कोच की विशेष ट्रेन तैयार की है, जो मुंबई से चलकर के दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में हाउसफुल 4 की टीम के अलावा अन्य हस्तियां और मीडियाकर्मी आएंगे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी रविंदर भाकर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन कई राज्यों और महत्वपूर्ण स्टेशन जैसे कि सूरत, वडोदरा और कोटा से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोई भी ले सकेगा ट्रेन

रेलवे ने देशभर में प्रचार के लिए इन एफटीआर (फुल टैरिफ रेट्स) ट्रेनों के इस्तेमाल का उन्हें ऑफर दिया। इन ट्रेनों के संचालन का जिम्मा आईआरसीटीसी के पास है। रेलवे ने कई प्रोडक्शन हाउसेस से संपर्क किया था, जिनकी नई फिल्में आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed