फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC 149025 tickets have been booked for 73 passenger trains

चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर 22 मई से टिकट आरक्षण काउंटर खोल दिए जाएंगे

Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
सार

  • भारतीय रेलवे जल्द ही टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू करने जा रहा है। 
  • स्टेशनों पर टिकट काउंटर पर भी दो-तीन दिन में टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। 
  • बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के अंदर पहली 73 विशेष ट्रेनों के लिए 1,49,025 टिकट बुक किए गए। 

विज्ञापन
IRCTC 149025 tickets have been booked for 73 passenger trains
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बड़ा एलान किया, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समय भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाने का है। हम जल्द ही और ट्रेनों के शुरू होने की घोषणा करेंगे। इतना ही नहीं, भारतीय रेलवे टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू करने जा रहा है। 22 मई से यह सुविधा देश के लगभग 1.7 लाख सेवा केंद्रों यानि कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) पर उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि स्टेशनों पर टिकट काउंटर पर भी दो-तीन दिन में टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर्स पर टिकट नहीं मिल रहे हैं। हम अध्ययन कर रहे हैं और दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं। ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है।

आज से ट्रेन की टिकट बुकिंग शुरू हुई और बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के अंदर पहली 73 विशेष ट्रेनों के लिए 1,49,025 टिकट बुक किए गए। 
 

रेलवे बोर्ड ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में कहा कि 22 मई से चुनिंदा स्टेशनों पर टिकट आरक्षण काउंटर खोल दिए जाएंगे। आदेश में कहा गया है कि रेलवे शुक्रवार से टिकट एजेटों के जरिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से टिकटों के आरक्षण की भी अनुमति देगा।

आदेश में कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे को हिदायत दी गई है कि वे स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार आरक्षण काउंटर खोलने का निर्देश दें। ये बुकिंग काउंटर और सीएससी 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने के बाद से बंद हैं।

रेलवे ने कहा कि शुक्रवार से चरणबद्ध तरीके से आरक्षण टिकट खुलेंगे और स्थानीय जरूरतों और शर्तों के अनुसार उनके संबंधित स्थानों और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी।

रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, 'राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों के अनुसार श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगी। इन बुकिंग सुविधाओं से उन यात्रियों पर बोझ काफी कम हो जाएगा, जो यात्रा करने के लिए टिकट काउंटरों पर निर्भर हैं।'

यात्री ट्रेनों की सूची जारी
इससे पहले रेलवे ने बुधवार को उन 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होगा। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे पहले जारी एक बयान में रेलवे ने कहा था कि ये ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकूलित होंगी। किंतु बुधवार को उसने कहा कि इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह से आरक्षित होंगे।


रेलवे ने कहा कि सामान्य श्रेणी के यान भी पूरी तरह से बैठने के लिए आरक्षित होंगे। इन ट्रेनों में कोई भी कोच अनारक्षित नहीं होगा। इन ट्रेनों का किराया सामान्य होगा। आरक्षित सामान्य कोच के लिए दूसरी श्रेणी की बैठने वाली सीट का किराया लिया जाएगा।

रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों में सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध कराई जाएगी तथा इन ट्रेनों का संचालन एक जून से शुरू होगा। इनके लिए आरक्षण शुरू हो चुका है। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed