फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO of four companies of Patanjali Group will come, Baba Ramdev make big announcement

Patanjali IPO: पतंजलि ग्रुप की चार कंपनियों का आएगा आईपीओ, रामदेव ने ये साजिश करने का लगाया आरोप

Fri, 16 Sep 2022 01:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 16 Sep 2022 01:54 PM IST
सार

Patanjali IPO: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजिल आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसीन  और पतंजलि लाइफस्टाइल जैसी कंपनियों का आईपीओ लाया जाएगा। जल्द ही ये कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएंगी। रामदेव ने भरोसा जताया है कि पांच वर्षों में ग्रुप का टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

विज्ञापन
IPO of four companies of Patanjali Group will come, Baba Ramdev make big announcement
baba ramdev - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को घोषणा की है कि पतंजलि आयुर्वेद बाजार में चार नए आईपीओ लेकर आएगी। बाबा रामदेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंलजि वेलनेस और पतंजलि लाइफस्टाइल जैसी कंपनियों का आईपीओ लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले पांच वर्षों में पतंजलि ग्रुप का टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। बता दें कि योगगुरु बाता रामदेव अपनी पांच और कंपनियों का आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। बीते दिनों में भी उन्होंने इस बात की चर्चा की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

बाबा रामदेव का आरोप- पतंजलि के खिलाफ किया जा रहा दुष्प्रचार

प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद का दुष्प्रचार करने की साजिश करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा है कि पतंजलि कुछ गलत कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुचि सोया का अधिग्रहण कर पतंजलि फुड्स बनाया 

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने वर्ष 2019 में रेजोल्यूशन प्रोसेस के तहत रुचि सोया नाम की कंपनी का 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये कंपनी पहले से ही शेयर बाजार में लिस्टेड थी। इसी वर्ष कंपनी का नाम रुचि सोया से बदलकर पतंजलि फूड्स कर दिया गया। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को खूब कमाई कराई है। 

26 रुपये के शेयर पांच वर्षों में 1345 रुपये पर पहुंचे
पतंजलि फूड्स के शेयरों में पिछले डेढ़ माह के दौरान ही  13 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। बीते छह महीने में कंपनी के शेयर 54% बढ़े हैं। बीते दो वर्षों के दौरान कंपनी ने निवेशकों को 105% का रिटर्न दिया है। पांच साल में पहले रुचि सोया और अब पतंजलि फूड्स के रूप में कपंनी ने अपने निवेशकों को 5400 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वर्ष 2017 में जिस कंपनी के शेयर की कीमत 26 रुपये थी वर्तमान में उसकी कीमत बढ़कर 1345 रुपये हो गई है। पतंजलि फूड्स का मार्केट कैप फिलहाल 50,000 करोड़ रुपये के आसपास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed