{"_id":"68672a6e08860b430e0b70f0","slug":"ipo-market-booming-as-domestic-market-gained-momentum-since-april-25-companies-brought-ipos-this-year-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़े: इस साल अब तक 25 कंपनियों के आईपीओ लिस्ट, संभव और क्वाड्रांट ने निवेशकों को किया मालामाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आंकड़े: इस साल अब तक 25 कंपनियों के आईपीओ लिस्ट, संभव और क्वाड्रांट ने निवेशकों को किया मालामाल
Fri, 04 Jul 2025 06:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अजीत सिंह
अजीत सिंह
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:42 AM IST
सार
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जिन आईपीओ के शेयरों ने सबसे अधिक फायदा दिया है, उनमें क्वाड्रांट फ्यूचर 53 फीसदी के साथ शीर्ष पर है। इसका इश्यू का भाव 290 रुपये था और 444 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। संभव स्टील का भी शेयर 34 फीसदी ऊपर लिस्ट हुआ। 82 रुपये के भाव वाला इश्यू 110 रुपये पर लिस्ट हुआ था।
विज्ञापन
आईपीओ (प्रतीकात्मक)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
घरेलू बाजार के अप्रैल के बाद से रफ्तार पकड़ने से आईपीओ बाजार भी तेजी में है। इस साल कुल 25 कंपनियां आईपीओ लाई हैं और उसमें से 19 कंपनियों ने निवेशकों को रिटर्न दिया है। इनमें से क्वाड्रांट और संभव स्टील फायदा देने में शीर्ष पर हैं। हालांकि, 6 कंपनियों के शेयरों में निवेशकों को घाटा भी हुआ है।
विज्ञापन
एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जिन आईपीओ के शेयरों ने सबसे अधिक फायदा दिया है, उनमें क्वाड्रांट फ्यूचर 53 फीसदी के साथ शीर्ष पर है। इसका इश्यू का भाव 290 रुपये था और 444 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। संभव स्टील का भी शेयर 34 फीसदी ऊपर लिस्ट हुआ। 82 रुपये के भाव वाला इश्यू 110 रुपये पर लिस्ट हुआ था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: नीति आयोग: रासायनिक क्षेत्र 2040 तक एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने की संभावना, सात लाख नौकरियां होंगी पैदा
विज्ञापन
इनके अलावा, जिन कंपनियों ने अच्छा फायदा दिया, उनमें लक्ष्मी डेंटल के शेयर ने करीब 29 फीसदी का रिटर्न दिया। इंडोफार्म का 215 रुपये का शेयर 277 रुपये पर लिस्ट हुआ था, यानी 29 फीसदी का फायदा मिला था। एलनबैरी के शेयर ने 33 फीसदी फायदा दिया। ग्लोब सिविल के शेयर ने भी निवेशकों को 33 फीसदी रिटर्न दिया। एचडीबी फाइनेंशियल ने एक हफ्ते में 13 फीसदी रिटर्न दे दिया। इसका इश्यू भाव 740 रुपये था और बुधवार को यह 853 रुपये पर लिस्ट हुआ था।
आईपीओ : भारत दूसरे नंबर पर
आईपीओ बाजार में भारत इस समय दूसरे नंबर पर है। इस साल भारत ने 5.86 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो वैश्विक आईपीओ बाजार का 12 फीसदी हिस्सा है। इस साल बड़े आईपीओ में एलजी का 15,000 करोड़ है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट भी अगस्त तक बाजार में उतरने की तैयारी में है। इस साल 143 आईपीओ 26 अरब डॉलर जुटाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: ELI: रोजगार प्रोत्साहन योजना को आईएलओ की सराहना, कहा- रोजगार परिणाम में सुधार की उम्मीद
क्रेडिला, एनएसडीएल व एनएसई पर सबकी नजर
इस साल कई बड़े आईपीओ आने वाले हैं। इसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का इश्यू 50,000 करोड़ रुपये से ऊपर हो सकता है। इसका मूल्यांकन 6 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन