फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   iphone to become cheaper in india as apple considering price reduction for first time after 2007

खुशखबरः 2007 के बाद एपल देने जा रहा है बड़ा तोहफा, आईफोन खरीदना होगा सस्ता

Wed, 30 Jan 2019 08:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 30 Jan 2019 08:17 PM IST
सार

  • 16 लाख इकाई की बिक्री हुई भारत में 2018 में जो एक साल पहले 32 लाख थी
  • 90 करोड़ आईफोन का इस्तेमाल हो रहा अभी दुनियाभर में

विज्ञापन
iphone to become cheaper in india as apple considering price reduction for first time after 2007

विस्तार

आईफोन की बिक्री में गिरावट को देखते हुए अमेरिकी मोबाइल निर्माता कंपनी ने जल्द ही इसके दाम में कटौती करने के संकेत दिए हैं। एपल के सीईओ टिम कुक ने बुधवार को कहा कि डॉलर के मुकाबले अन्य देशों की मुद्राओं में आई गिरावट के चलते भारत सहित कई एशियाई देशों में आईफोन को अन्य मोबाइल के मुकाबले काफी महंगा माना जाता है।

विज्ञापन


कुक ने सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से संकेत दिए हैं कि जिन देशों की मुद्राओं पर डॉलर की मजबूती का असर पड़ा है, वहां आईफोन की कीमत घटाई जा सकती है। अगर कंपनी यह कदम उठाती है तो पिछले 12 वर्षों में यह दूसरा मौका होगा जब एपल अपने मोबाइल फोन की कीमत में कटौती करेगी।
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2007 में कंपनी ने आईफोन कीमतों में कटौती की थी। नए प्लान के तहत एपल ने चीन में थर्ड पार्टी डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए आईफोन की कीमतों को घटाना शुरू कर दिया है और इस बात की काफी उम्मीद है कि जल्द ही भारत में आईफोन सस्ते हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुक ने कहा कि आईफोन के ग्राहक इसका इस्तेमाल लंबे समय तक करते हैं, जिससे उन्हें अगला फोन बदलने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

राजस्व में आई गिरावट

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस साल आईफोन से प्राप्त राजस्व में 15 फीसदी की गिरावट आई है, जो 52 अरब डॉलर रहा। इसमें अंतराष्ट्रीय बिक्री का योगदान 62 फीसदी है। हालांकि, बिक्री में गिरावट के बावजूद एपल ने 84.3 अरब डॉलर का राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 5 फीसदी कम है।



इस दौरान कंपनी के अन्य उत्पादों और सेवाओं से प्राप्त राजस्व में 19 फीसदी की तेर्जी आई है। कंपनी ने अनुमान जताया है कि इस साल जनवरी से मार्च की तिमाही के बीच आईफोन का राजस्व 55 से 59 अरब डॉलर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed