फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Iphone giving cash prizes for finding falt in I Phone

आईफोन की खामियां गिनाओ एक करोड़ रुपये घर ले जाओ 

Sat, 06 Aug 2016 03:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 03:53 AM IST
विज्ञापन
Iphone giving cash prizes for finding falt in I Phone
एपल

हैकिंग में रुचि रखने वालों के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनी एपल पैसे कमाने का सुनहरा मौका लाई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को उन हैकरों को लाखों-करोड़ों रुपये देने की घोषणा की है, जो उनके उत्पाद में खामियां ढूंढे़ और कंपनी को बताए। जो हैकर खामियां ढूंढ़ने में कामयाब हो जाएंगे, उनको एपल तकरीबन 16 लाख रुपये से लेकर एक करोड़, 33 लाख रुपये तक इनाम के तौर पर देगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लैक हैट हैकिंग कांफ्रेंस में एपल की तरफ से उसके प्रोडेक्ट में खामी खोजने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई। इसमें जो हैकर कंपनी के डिजिटल कंपार्टमेंट में खामी ढूंढ़ने में कामयाब होगा, उसे 16 लाख रुपये इनाम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राहकों के डेटा में बग ढूंढ़ने वाले को करीब 33 लाख रुपये और जिस हैकर ने कंपनी के आईक्लाउड डेटा में या फिर कोई बहुत ही गंभीर खामी ढूंढ़ निकाली, उसे कंपनी तकरीबन एक करोड़, 33 लाख रुपये देगी। पिछले छह सालों से सिलिकॉन वैली की फेसबुक, गूगल समेत अन्य कंपनियां हैकरों को खामी ढूंढ़ने के लिए पैसे देती आ रही हैं। हालांकि एपल अभी तक ऐसा नहीं करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक हैट कांफ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए फंड भी जुटाया गया। यहां हैकर्स फॉर हिलेरी कैंपेन चलाया गया। कांफ्रेंस में शामिल होने आए हैकरों व कंप्यूटर विशेषज्ञों ने करीब छह हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक फंड में दिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed