फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors richer by Rs 8 lakh crore in 3 days; mcap of BSE firms jumps to record high of Rs 357.87 lakh crore

Share Market Wrap: बाजार की रिकॉर्ड छलांग से निवेशक मालामाल, तीन दिन में ही हुआ आठ लाख करोड़ रुपये का मुनाफा

Sat, 16 Dec 2023 06:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 16 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

Share Market Wrap: बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 969.55 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,483.75 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,091.56 अंक या 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,605.76 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा। बीते तीन दिन में सेंसेक्स 1,932.72 अंक या 2.77 प्रतिशत चढ़ा।
 

विज्ञापन
Investors richer by Rs 8 lakh crore in 3 days; mcap of BSE firms jumps to record high of Rs 357.87 lakh crore
शेयर बाजार ऑल टाइम हाई। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को पहली बार 71,000 अंक के स्तर को पार कर गया। दौरान बाजार के निवेशकों को 8.11 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने और अगले साल ब्याज दरों में कटौती के संकेत के साथ-साथ इक्विटी बाजारों में लगातार विदेशी पूंजी प्रवाह ने भारतीय बाजार तेजी को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 969.55 अंक या 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,483.75 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,091.56 अंक या 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,605.76 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। बीते तीन दिन में सेंसेक्स 1,932.72 अंक या 2.77 प्रतिशत चढ़ा।
विज्ञापन


तीन दिनों में निवेशकों की संपत्ति में 8,11,802.11 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बंबई शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को 3,57,87,999.80 करोड़ रुपये की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उन्होंने कहा, "निवेशकों, विशेष रूप से विदेशी निवेशकों में बहुत उत्साह है, जो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पिछले कुछ हफ्तों में घरेलू इक्विटी में धन लगा रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर नरम रुख से बाजार को फायदा

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "राजनीतिक स्थिरता और आगे चलकर सुधारों के जारी रहने की उम्मीद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर नरम रुख, बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार की धारणा में सुधार हुआ है।" 


उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत से ज्यादा तकनीकी परिस्थितियों के कारण निकट भविष्य में बेंचमार्क मजबूत हो सकते हैं। सेंसेक्स बीते सोमवार को शुरुआती कारोबार में पहली बार 70,000 के स्तर को पार कर गया। 

71000 का स्तर पार करना शेयर बाजार के लिए मील का पत्थर

हेज फंड हेदोनोवा की सीआईओ सुमन बनर्जी ने कहा, "सेंसेक्स का 71,000 अंक के स्तर को पार करना भारतीय शेयर बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो देश की आर्थिक प्रगति और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।" 

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर 5.58% की बढ़त के साथ सबसे बड़ा गेनर रहा है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और विप्रो का स्थान रहा। दूसरी ओर, नेस्ले, भारती एयरटेल, मारुति और आईटीसी के शेयरों में गिरावट रही।



एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे जबकि शंघाई गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। बीते गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते गुरुवार को सकल आधार पर 3,570.07 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed