फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investors' attraction increased in manufacturing funds; Many sectors including mining ready for growth

Manufacturing Theme: विनिर्माण फंड में बढ़ा निवेशकों का आकर्षण; खनन सहित कई क्षेत्र वृद्धि को तैयार

Mon, 30 Oct 2023 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:30 AM IST
सार

मध्य पूर्व देशों में संघर्ष ने कई देशों के बीच तनाव को बढ़ाया है और निवेशकों को हतोत्साहित किया है। यदि आप उन लोगों में से हैं जो इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि ऐसी स्थिति में अपना निवेश कैसे करें, तो मल्टी एसेट दृष्टिकोण चुनना चाहिए। मल्टी एसेट से एक साथ निवेशक कई परिसंपत्ति वर्गों में निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Investors' attraction increased in manufacturing funds; Many sectors including mining ready for growth
investment - फोटो : istock

विस्तार

मैन्युफैक्चरिंग थीम में ऐसे कई क्षेत्र हैं जो आने वाले वर्षों में तेजी से विकास करने को तैयार हैं। इनमें प्रमुख रूप से ऑटोमोबाइल, रक्षा, खनन, कैपिटल गुड्स, रेलवे, कपड़ा, केमिकल, पेट्रोलियम और गैस शामिल हैं। भारत के तेजी से हो रहे शहरीकरण और लोगों की बढ़ती आय का मतलब यह है कि आने वाले दिनों में हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ेगी।
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर देखें तो कई देश ऊर्जा क्षेत्र में निवेश कम कर रहे हैं, जिससे भारत को फायदा होना तय है। मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बढ़ावा देने को सरकार के कदम जैसे मेक इन इंडिया, प्रदर्शन से जुड़े उत्पादन, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स के लिए गति शक्ति, देश भर में एक्सप्रेसवे और राजमार्गों को पूरा करना, रक्षा निर्यात आदि पूरे थीम को सबसे आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


दुनियाभर में तनाव के बीच मल्टी एसेट फंड में भी है मौका
मध्य पूर्व देशों में संघर्ष ने कई देशों के बीच तनाव को बढ़ाया है और निवेशकों को हतोत्साहित किया है। यदि आप उन लोगों में से हैं जो इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि ऐसी स्थिति में अपना निवेश कैसे करें, तो मल्टी एसेट दृष्टिकोण चुनना चाहिए। मल्टी एसेट से एक साथ निवेशक कई परिसंपत्ति वर्गों में निवेश कर सकते हैं। यह एक सदाबहार रणनीति है, लेकिन अनिश्चितता के माहौल में इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च विकास की संभावनाओं में निवेश का है अवसर
मल्टी एसेट निवेश दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करता है कि निवेशक इक्विटी की उच्च विकास संभावनाओं से न चूकें। साथ ही डेट जैसी स्थिर संपत्ति के जोखिम के साथ संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखें। एक परिसंपत्ति वर्ग के रूप में सोना महंगाई के खिलाफ मजबूत बचाव प्रदान करता है। रियल एस्टेट साधन आपके पोर्टफोलियो में अतिरिक्त कमाई जोड़ते हैं। आईप्रू मैन्युफैक्चरिंग फंड में अगर किसी निवेशक ने इसकी स्थापना के समय 10 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो वह रकम अब 5.5 करोड़ रुपये हो गई है।

निवेश के लिए म्यूचुअल फंड अच्छा
मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियां मजबूत वृद्धि के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। एक निवेशक के रूप में थीम को अपनाना म्यूचुअल फंड के लिए सबसे अच्छा है। इसमें बेहतर रिटर्न अब तक मिला है। उदाहरण के तौर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मैन्युफैक्चरिंग फंड का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। इसने एसएंडपी बीएसई इंडिया मैन्युफैक्चरिंग टीआरआई से अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले पांच वर्षों में लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। एक, तीन और पांच साल के आधार पर फंड ने क्रमशः 35.3%, 34.7% और 19.7% रिटर्न दिया है। एसआईपी रिटर्न पांच वर्षों में 25% से ज्यादा रहा है।


मिला-जुला रहता है पोर्टफोलियो
यह फंड चक्रीय और रक्षात्मक दोनों क्षेत्रों में निवेश के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के एक क्रॉस-सेक्शन में निवेश कर रहा है। इनमें मूल्य और वृद्धि दोनों तरीकों का समावेश होता है। यह फंड सभी तरह के बाजार पूंजीकरणों अर्थात लार्ज, मिड और स्मॉल कैप में निवेश कर पोर्टफोलियो निर्माण में मल्टी-कैप अनुशासन अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed