निवेश मंत्रा: महिला बचत सम्मान योजना में 31 मार्च तक निवेश का अवसर... एक साल बाद निकाल सकते हैं आंशिक रकम
केंद्र ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान बचत योजना की दो साल पहले शुरुआत की थी। यह इस साल 31 मार्च तक ही जारी रहेगी। उसके बाद बंद हो जाएगी। इस योजना में निवेश का गणित बताती ये रिपोर्ट
विस्तार
चक्रवृद्धि दर से होती है ब्याज की गणना
महिला सम्मान बचत योजना के तहत दो लाख रुपये जमा करने पर पहले वर्ष के अंत में ब्याज सहित कुल रकम 2,15,000 रुपये हो जाती है। दूसरे वर्ष के अंत में यह रकम चक्रवृद्धि ब्याज के साथ बढ़कर 2,31,125 रुपये हो जाएगी। यह गारंटीड रिटर्न बचत को बढ़ाने के साथ जोखिम मुक्त निवेश के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है।
- 2,31,125 रुपये को फिर से अगले दो साल के लिए निवेश करती हैं, तो आपकी यह रकम लगभग 2,66,800 रुपये हो जाएगी। इस तरह, 4 साल में कुल मुनाफा 66,800 रुपये हो सकता है।
योजना में महिला या बालिका के नाम पर खाता खोल सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट की जरूरत होती है। पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल या राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा। बैंक खाता और नॉमिनी का ब्योरा जरूरी है। आवेदन के लिए नजदीकी डाकघर या बैंक शाखा पर जाना होगा।
- महिला सम्मान बचत खाता खुलवाने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये तक की राशि जमा करनी होगी। जमा राशि चेक, ड्राफ्ट या नकद के माध्यम से दी जा सकती है।
योजना के नियम के मुताबिक, खाता खोलने के एक साल बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं। आप जमा राशि का 40 फीसदी तक निकाल सकते हैं। इस समय बैंकों के एफडी पर जो ब्याज मिल रहा है, उसकी तुलना में यहां पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि, कुछ छोटे बैंक जरूर इससे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं, पर बड़े बैंकों में इसके आस पास या इससे भी कम ब्याज मिल रहा है।
महिलाओं के लिए दो साल पहले शुरू की गई योजना अच्छी है। ऊंची ब्याज दर के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए इस योजना में निवेश पर विचार करना चाहिए।
-करन त्रिवेदी, सीए