{"_id":"67f9add24dd3d6d02d078be7","slug":"investment-in-equity-mutual-funds-fell-14-4-percent-to-an-11-month-low-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investment: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.4 फीसदी घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर, व्यापार युद्ध का असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Investment: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 14.4 फीसदी घटकर 11 महीने के निचले स्तर पर, व्यापार युद्ध का असर
Sat, 12 Apr 2025 05:33 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:33 AM IST
सार
Investment: शेयर बाजार की अस्थिरता के चलते मार्च 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर 25,082 करोड़ रुपये रह गया, जो 11 महीनों का निचला स्तर है। एसआईपी निवेश भी मामूली गिरावट के साथ चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया और 15 लाख एसआईपी खाते बंद हुए।
विज्ञापन
Mutual Fund
- फोटो : Istock
विस्तार
टैरिफ वार के बीच शेयर बाजारों में उथल-पुथल के कारण इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मासिक आधार पर 14.4 फीसदी घटकर मार्च, 2025 में 11 महीने के निचले स्तर 25,082.01 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पहले मार्च, 2024 में सबसे कम 22,633 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। गिरावट के बावजूद मार्च लगातार 49वां महीना है, जब इस श्रेणी में निवेश जारी है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार तीसरा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आई है। दिसंबर, 2024 में निवेशकों ने इस श्रेणी में 41,156 करोड़ का निवेश किया था, जो जनवरी में घटकर 39,687 करोड़ और फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये रह गया।
विज्ञापन
एसआईपी: चार माह में सबसे कम
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश मामूली घटकर मार्च, 2025 में 25,926 करोड़ रह गया। यह नवंबर, 2024 के बाद चार महीने का निचला स्तर है। उस समय एसआईपी में 25,320 करोड़ निवेश आया था। फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 25,999 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन उत्पादन बढ़कर पांच लाख करोड़ के पार, भारत से निर्यात की जाने वाली सबसे बड़ी कमोडिटी बना
विज्ञापन
15 लाख खाते बंद
मार्च में एसआईपी खातों की कुल संख्या फरवरी के 8.26 करोड़ से घटकर 8.11 करोड़ रह गई। इसका मतलब है कि बीते महीने करीब 15 लाख एसआईपी खाते बंद हुए। इस दौरान 40.18 लाख से अधिक नए एसआईपी खाते पंजीकृत भी हुए हैं।
फ्लेक्सी कैप फंड में आए सर्वाधिक 5,615 करोड़
इक्विटी श्रेणियों में फ्लेक्सी कैप फंड में सर्वाधिक 5,615 करोड़ का निवेश आया। स्मॉलकैप फंड में 4,092 करोड़, मिडकैप में 3,439 करोड़ और मल्टीकैप में 2,753 करोड़ का निवेश। लार्ज-मिडकैप में 2,718 करोड़ का निवेश आया। फरवरी में सबसे ज्यादा 5,712 करोड़ का निवेश पाने वाले सेक्टोरल फंड में लोगों ने मार्च में सिर्फ 170 करोड़ रुपये लगाए।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन